गोला चैती मेले के ऐतिहासिक मंच पर पत्रकार सम्मान समारोह व भोजपुरी गीतो का आयोजन,

लखीमपुर खीरी , 36

गोला गोकर्णनाथ खीरी, छोटी काशी में ऐतिहासिक मेला चैती 2026 के सत्रहवें दिन सांस्कृितक मंच पर भोजपुरी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक लखीमपुर सदर योगेश वर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सीजीएन कॉलेज गोला विजय बाजपेयी ,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष वाईडीसी राजपाल सिंह,संजीव त्रिपाठी ,सुनील गुप्ता, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सीजीएन कॉलेज गोला लालाराम वर्मा ,सुभाष वर्मा, अशोक कनौजिया, प्रवीण वर्मा, कमलेश वर्मा, ज्ञान चन्द्र वर्मा, अरविन्द यादव, शिव कुमार वर्मा, अम्बरीश वर्मा, विवेक वर्मा, अरनीखाना गन्ना समिति अध्यक्ष अशोक अवस्थी एवं नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने भोजपुरी संगीत कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित कर किया।इसके बाद अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर पुष्प मालाओं से स्वागत करते हुए सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया,
सांसकृतिक कार्यक्रमों के शुभारंभ से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने पत्रकारों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया,
भोजपुरी संगीत कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक लखीमपुर सदर योगेश वर्मा ने कहा " कार्यक्रम में उपस्थित जनसैलाब पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू की लोकप्रियता का प्रतीक है, इन्होने मेले को बहुत सुंदर सजाया है,
कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह ने कहा," गोला का ऐतिहासिक चैती मेला रिंकू शुक्ला के कार्यकाल में भव्य आयोजनों से लोगों को आकर्षित कर रहा है,
नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, "आज छात्र जीवन के मित्रों के आगमन से मेला चैती का मंच धन्य हो गया ।मै हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ,

यू ट्यूबर स्टार खुशी वर्मा ने पवन सिंह के गीतों, बनारस घुमइबा राजा जी,,चूल्हा अगले जरी,,
,,पतरे कमरिया ,
,हवा सांय-सांय ,
,पर धमाकेदार डांस किया
बक्सर बिहार से शिवानी सिंह ने भोजपुरी* कार्यक्रम में सुनाया-
तावा लेखा गरम रावा करी ना मिजाज के  काम नोकरानी वाला बात महाराज के
हई फेक द ना लोढ़ा, गुसा कम कर थोड़ा
चुड़ी फुट जाई-तहरा राजा जी के दिलवा टुट जाई।

संचालन राजेश दीक्षित ने किया।
आर्गन पर पंकज, ढोल कर गांधी, बैंजो पर रंजीत, पैड पर सोनू, तबला पर रत्नेश मिश्रा बिहार ने साथ दिया।
बाक्स-
15 अप्रैल 2026 को चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर कुलहिंद मुशायरा सायं सात बजे से।

Related Articles

Comments

Back to Top