भव्य रूप से मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती।

लखीमपुर खीरी , 42

वारिस अली अंसारी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उमड़ी भीड़,
गोला गोकर्णनाथ खीरी, 

भारत रत्न भीमराव अम्बेडकर  की जयंती के अवसर पर गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र में नेता समाजवादी पार्टी व समाजसेवी एवम जिला पंचायत सदस्य, वारिस अली अंसारी के आवास पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।
जिला पंचायत सदस्य वारिस अली अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी से उनके आदर्शों पर चलने और समाज में समानता एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
इस मौके पर एम. ज़ेड. कमर ने कहा, "बाबा साहब के विचार हमें न केवल अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करते हैं, बल्कि समाज में समानता और न्याय स्थापित करने की प्रेरणा भी देते हैं।"
वहीं मौलाना डॉक्टर जियाउल हक ने कहा, "बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का जीवन शिक्षा, संघर्ष और इंसाफ का प्रतीक है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता को मजबूत करना चाहिए।"
इस अवसर पर फूलसिंह यादव नेता समाजवादी व एल डी बी बैंक के पूर्व अध्यक्ष ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, "बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए जो संघर्ष किया, वह हमेशा याद रखा जाएगा। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर एक बेहतर समाज का निर्माण करना, 
इस अवसर पर रईसुद्दीन अंसारी पूर्व प्रधान, नन्दकिशोर भार्गव, अनीस अली उर्फ गुड्डू, सर्वेश कुमार गौतम, डॉ अनीस अंसारी, नवीन भार्गव, आमिर हसन इदरीसी, डॉ गुफरान अंसारी, लाल मोहम्मद अन्सारी, रज्जन कश्यप,  और बहुत सी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top