विद्या निकेतन में हुआ वन्दे मातरम का सामूहिक गान

लखीमपुर खीरी , 24

गोला गोकर्णनाथ खीरी। शनिवार को स्थानीय विद्या कुॅवरि स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कालेज गोला गोकर्णनाथ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के तत्वावधान में राष्‍ट्रीय गीत "वंदे मातरम" की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में "वन्दे मातरम" का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं बालिका विभाग की प्राचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय में छात्र /छात्राओं द्वारा प्रतिदिन राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन किया जाता है और यह गीत देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और आत्‍मगौरव की भावना जाग्रत करता है।कार्यक्रम में अभिषेक कुमार - नगर प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ,कौशल किशोर मिश्र- सह नगर संचालक, महेन्द्र नाथ पाठक- नगर कार्यवाह गोला नगर, कृष्णा शुक्ल - नगर मंत्री ABVP, श्री हर्ष भारद्वाज - नगर सह संयोजक,अक्षय यादव नगर सह मंत्री, शुभम वर्मा एवं ABVP के अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top