प्रेरणादायी अभिनय गीतों से स्कूली बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
लखीमपुर खीरी Apr 11, 2026 at 06:30 PM , 26मां शारदे विद्या मंदिर की सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा की लघुनाटिका को श्रोताओं ने जमकर सराहा
गोला गोकर्णनाथ खीरी। मेला चैती के सांस्कृतिक मंच पर सायं छह बजे से स्कूली बच्चों का कार्यक्रम हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। उसके बार स्थानीय संगीत सम्मेलन में कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को देर रात तक रोके रखा।
छोटी काशी में ऐतिहासिक मेला चैती 2026 के तेरहवें दिन सांस्कृितक मंच पर स्कूली बच्चों एवं स्थानीय संगीत के मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एवं भाजपा जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य, कार्यक्रम अध्यक्ष स्वामी विवेकानंद बाल उद्यान प्रधानाचार्या शशिबाला राबड़ा, विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष राम मोहन सोनी, प्रधानाचार्य गुरुदेव रविन्द्रनाथ रविन्द्र भूषण सिंह, पूर्व सभासद एवं जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अरुण अवस्थी, नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल पारस प्रसाद मिश्र, समाजसेवी अजय वर्मा, समाजसेवी प्रवीण गुप्ता, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विजय झा,भाजपा रत्न अयोध्या प्रसाद वर्मा, समाजसेवी विद्या राम गुप्ता, शायर फिरोज खान बेदिल भारती, जिला अध्यक्ष दिव्यांग यूनियन विकास कुमार, नगर महामंत्री व्यापार मंडल मुनेन्द्र पाल सिंह, जिला संगठन मंत्री व्यापार मंडल शिव कुमार सोनी, पत्रकार सतीश त्रिवेदी ,जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सीमा सक्सेना एवं नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने द्वीप प्रज्वलित कर
बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।इसके बाद अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर पुष्प मालाओं से स्वागत करते हुए सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया ।
मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एवं जिला प्रभारी भाजपा खीरी वासुदेव मौर्य ने कहा, " भाजपा सरकार सभी प्रकार की सांस्कृतिक ,धार्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दे रही है । मेला चैती सौ वर्ष से अधिक होने के साथ-साथ शिव मंदिर के कारण पौराणिक महत्व भी रखता है ।इसको भव्यता प्रदान करने के लिए मै पालिकाध्यक्ष को बधाई देता हूँ,
नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा ,"ऐतिहासिक मेला चैती आप सबके सहयोग से प्रगतिशील है। समय निकाल कर प्रतिदिन चैती मेला देखने अवश्य आए,
सांस्कृतिक मंच का शुभारंभ मां शारदे विद्या मंदिर की प्रेरणादायक लघुनाटिका से हुआ
मां शारदे विद्या मंदिर की अनुश्री, तनवीर, आयुषी, आराध्या, निशा, जीनत, माही, मंशा, पीयूष, मानस, प्राँशू, दीपांश ने मुझे लेके चलो न और लकी गौतम, अंश, प्राँशू, मानस, अंकित, नव्या, दीपांश, मानवी, जयदेव, वर्षा, आयुषी, युवराज ने सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा का संदेश देकर जागरूक किया।
श्री राजेन्द्र गिरि मेमोरियल एकेडमी की आकृति गुप्ता, उपास्ति डे ने युगल डांस- घर मोरे परदेसिया-आओ पधारों पिया,
पुरुष्षोत्तम बाल विद्या मंदिर की अनभी, जानसी तृषा, कशिश, निया, प्रभा, सेजल, शगुन, कनकलता, अनन्नया, कोमल, अवनी ने राधा कृष्ण गीत,
प्रकाशदीप शिक्षा निकेतन की गुल्शी वर्मा, चिंकी शर्मा, स्तुति तिवारी, शिवेंद्र बाजपेयी, तनु कश्यप, दिव्यांशी ने वो कृष्ष्णा है,
ढोलक पर महेश आजाद और अमित कुमार, कीबोर्ड पर अली अहमद नियाजी
आक्टोपैड पर मुन्ना भइया ने साथ दिया।
बाक्स-
12 अप्रैल 2026 को चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर कपिल बाबरा झांकी ग्रुप सायं सात बजे से।































Comments