किसानो की समस्याओ को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उप जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन
लखीमपुर खीरी Apr 10, 2026 at 06:27 PM , 27भारतीय किसान यूनियन (चढूनी)
की अगुवाई मे सौपा गया ज्ञापन,
गोला गोकर्णनाथ खीरी। मुख्यमंत्री को संबोधित उप जिलाधिकारी के माध्यम से
सौपे गये ज्ञापन द्वारा अवगत कराया गया है कि दैवीय आपदा से किसानों की क्षतिग्रस्त गेंहूँ की फसल का मुआवजा दिये जाने एवं सरकारी क्रय केन्द्रों पर गेंहूँ खरीद किये जाने के सम्बन्ध में
किसानों की विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित ज्ञापन निम्नवत् है
यह कि ध्यान आकर्षित कराना है कि बेमौसम हुई बरसात एवं ओलावृष्टि व आंधी-तूफान से क्षेत्र के किसानों की गेंहूँ की तैयार खड़ी पकी फसल पूरी तरह नष्ट हो गयी है, किसानों के जीवन यापन एवं ऋण अदायगी का एक मात्र जरिया कृषि ही है।
2, एक तरफ बजाज ग्रुप के गन्ना किसानों का समय से भुगतान न होने से किसानों के जीवन-यापन, बीमारी, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई एवं बच्चों की शादी-विवाह आदि बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। दूसरी ओर बेमौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि व आंधी-तूफान से गेंहूँ की फसल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। किसान बहुत ही दयनीय स्थिति में पहुंच गया है।
3.किसानों के ऋणों की वसूली, विधुत बिल वसूली भी लगातार जारी है 4, जनपद लखीमपुर खीरी की मण्डियों मे व्यापारी एवं बिजोलिये हावी हैं। जो मंण्डी अधिकारियों के साथ में मिलकर के किसानों को जमकर के लूट रहे हैं किसानों का गेहूं ना तौल करके व्यापारियों द्वारा खरीदा गया गेहूं क्रय केन्द्रों के बारदाने में पैक किया जा रहा है। 5, किसानों की उपरोक्त समस्याऐं किसानों के जीवन-यापन में पूरी तरह प्रभावी हो गयी है और किसानों के पास आय का अन्य साधन न होने के कारण किसान सरकार से सहानुभूतिपूर्ण सहयोग चाहता है।
उपरोक्त के सम्बन्ध में किसानों की निम्नलिखित मांगें हैं।
1 किसानों की क्षतिग्रस्त गेंहूँ की फसल का जल्द से जल्द सर्वेक्षण करवाकर लागत के आधार पर न करके उपज के आधार पर मुआवजा दिलाया जावे। 2, गेंहूँ क्रय केन्द्रों को किसानों के गेंहूँ की खरीद लक्ष्य बढ़ाकर करने हेतु अविलम्ब निर्देशित किया जाये।
3, बजाज चीनी मिल ग्रुप के किसानों का बकाया गन्ना भुगतान अविलम्ब कराया जाये।
4. ऋण वसूली एवं विधुत बकाया की वसूली में किसानों को राहत प्रदान की जाये।5,यह कि किसानों के ऋण पर अधिरोपित ब्याज को माफ किया जाये। 6, जनपद की मंडियो के अंदर किसानों से हो रही लूट की एस आई टी गठित कर जांच करा कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करी जाए एवं पारदर्शिता लाई जाए, हम किसानों की उपरोक्त समस्याओं को अत्यन्त गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए उक्त मांगों को सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण से अविलम्ब पूरा करने की कृपा की जाये।
जिला अध्यक्ष बलकार सिंह के नेतृत्व में आरिफ खान, तहसीन अली, रामू यादव, दलजीत सिंह, तरसेम सिंह, दीपक सिंह अर्कवंशी, अकील, नरेंद्र पाल, मोहम्मद रफी, कल्पना तिवारी, अनुज यादव, धीरज कुमार,
दिलीप कुमार आदि किसान मौजूद रहे।































Comments