सहकारी गन्ना विकास समिति लि. स्वार, रामपुर ने सराहनीय कार्य कर सहकारी गन्ना समिति संवर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया
हेडलाइंस Mar 21, 2023 at 07:30 PM , 390उत्कृष्ट कार्य योजना वर्ष 2022-23 के परिणाम घोषित
प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 04 प्रगतिशील गन्ना किसान, 04 सहकारी गन्ना विकास समितियाँ, 13 चीनी मिलें, 12 महिला स्वयं सहायता समूह एवं 04 युवा गन्ना किसान बने विजेता
• बरेली के श्री जगदीश प्रसाद पुत्र रामचन्द्र शर्मा, कृषक संवर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता घोषित
• सहकारी गन्ना विकास समिति लि. स्वार, रामपुर ने सराहनीय कार्य कर सहकारी गन्ना
समिति संवर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया
• चीनी मिल दौराला शुगर वर्क्स, दौराला, इण्डियन पोटाश लि. सकौतीटाण्डा, नंगलामल शुगर कॉम्पलैक्स, नंगलामल, मेरठ एवं धामपुर शुगर मिल्स लि. असमौली, सम्भल संयुक्त विजेता के रूप में चीनी मिल संवर्ग में रही अव्वल
• महिला स्वयं सहायता समूह संवर्ग में गंगा स्वयं सहायता समूह, मुजफ्फरनगर, लालपुर स्वयं सहायता समूह, पीलीभीत, अन्नपूर्णा महिला स्वंय सहायता समूह, बरेली एवं सरस्वती स्वयं सहायता समूह, बरेली महिला समूह भी प्रथम स्थान प्राप्त कर ग्रामीण महिला उद्यमियों के लिए बनी प्रेरणा
• युवा गन्ना किसान संवर्ग में श्री देवेश आर्य पुत्र श्री जितेन्द्र कुमार आर्य, मुजफ्फरनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
लखनऊ: 21 मार्च, 2023
प्रदेश के आयुक्त, गन्ना एवं चीनी श्री संजय आर. भूसरेड्डी द्वारा शासन की मंशानुसार चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास से संबंधित विकास कार्यों को गति प्रदान करने तथा गन्ना कृषकों, सहकारी गन्ना विकास समितियों, चीनी मिलों, महिला स्वयं सहायता समूहों एवं युवा गन्ना किसानों को प्रोत्साहित करने तथा गन्ने की खेती में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा उत्पन्न करने के उद्देश्य से उत्कृष्ट कार्य हेतु इस योजना को प्रदेश में लागू किया गया है। गन्ना विकास विभाग द्वारा प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य योजना में विजेता 04 प्रगतिशील गन्ना किसानों, 04 सहकारी गन्ना विकास समितियों, 13 चीनी मिलों, 12 महिला स्वयं सहायता समूह एवं 04 युवा गन्ना किसानों के नामों की घोषणा की गयी है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रदेश के आयुक्त, गन्ना एवं चीनी श्री संजय आर भूसरेड्डी ने बताया कि इस योजनान्तर्गत कृषक संवर्ग में गन्ना कृषकों के मध्य गन्ना उत्पादकता
एवं पूर्व निर्धारित अन्य मानकों के आधार पर श्री जगदीश प्रसाद पुत्र रामचन्द्र शर्मा, बरेली को प्रथम पुरस्कार विजेता घोषित किया गया है। द्वितीय पुरस्कार हेतु श्री जगतार सिंह पुत्र श्री सूरत सिंह सिंह लखीमपुर एवं तृतीय पुरस्कार हेतु श्री महेन्द्र कुमार दूबे पुत्र श्री शिवदत्त - शाहजहांपुर एवं श्री नरेन्द्र सिंह पुत्र श्री निरंजन सिंह पीलीभीत के नामों की घोषणा संयुक्त विजेता के रूप में की गयी है। उत्कृष्ट योजनान्तर्गत गन्ना कृषकों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार हेतु क्रमशः रु.51,000 रू.31,000 रू.21,000 की धनराशि एवं स्मृति चिह्न तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि उत्कृष्ट कार्य योजनान्तर्गत सहकारी गन्ना विकास समितियों के मध्य आवंटित लक्ष्य, ऋण वितरण, टी.डी.एस. रिफण्ड एवं पूर्व निर्धारित अन्य मानकों के आधार पर सहकारी गन्ना विकास समिति लि. स्वार रामपुर को प्रथम पुरस्कार, सहकारी गन्ना विकास समिति लि. पुवाया, शाहजहांपुर को द्वितीय पुरस्कार एवं सहकारी गन्ना विकास समिति लि गौराचौकी, गोण्डा तथा सहकारी गन्ना विकास समिति लि तुलसीपुर, बलरामपुर को संयुक्त विजेता के रूप में तृतीय स्थान हेतु तृतीय पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। उत्कृष्ट योजनान्तर्गत सहकारी गन्ना विकास समितियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार स्वरूप क्रमशः रू.51,000, रू. 31,000 रू.21,000 की धनराशि एवं स्मृति चिह्न तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
प्रदेश में संचालित चीनी मिलों में से परफार्मेंस एवं पूर्व निर्धारित अन्य मानकों के आधार पर चीनी मिल दौराला शुगर वर्क्स, दौराला, इण्डियन पोटाश लि सकौतीटाण्डा, नंगलामल शुगर कॉम्पलैक्स, नंगलामल, मेरठ एवं धामपुर शुगर मिल्स लि. असमौली, सम्भल को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार, चीनी मिल इण्डियन पोटाश लि. रोहानाकला, मुजफ्फरनगर एल. एच शुगर मिल्स लि. पीलीभीत को संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार एवं धामपुर शुगर मिल्स लि. रजपुरा, सम्भल, अवध शुगर एण्ड एनर्जी लि. रौजा, शाहजहांपुर चीनी मिल अजबापुर, लखीमपुर चीनी मिल रूपापुर हरदोई, चीनी मिल अकबरपुर, अम्बेडकरनगर, चीनी मिल मोतीनगर, अयोध्या एवं चीनी मिल मनकापुर, गोण्डा को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी हैं। विजेता चीनी मिलों को स्मृति चिह्न तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।
प्रदेश में गन्ने की खेती से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों में से महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्य संख्या, सीडलिंग उत्पादन, अभिलेखों के रख-रखाव एवं पूर्व निर्धारित अन्य मानकों के आधार पर इस श्रेणी के विजेताओं का चयन किया गया है। विजेता समूहों में गंगा स्वयं सहायता समूह - मुजफ्फरनगर, लालपुर स्वयं सहायता समूह - पीलीभीत, अन्नपूर्णा महिला स्वयं सहायता समूह -बरेली एवं सरस्वती महिला स्वयं सहायता समूह बरेली को संयुक्त विजेता के रूप में प्रथम पुरस्कार, यदु महिला स्वयं सहायता समूह - बिजनौर, गुरूनानक देव महिला स्वयं सहायता समूह - बिजनौर, रानी लक्ष्मीबाई महिला स्वयं सहायता समूह - बिजनौर, जैनब बेगम महिला स्वयं सहायता समूह - शाहजहांपुर, दशमेश महिला स्वयं सहायता समूह लखीमपुर-खीरी, प्रेरणा महिला स्वयं सहायता समूह-गोण्डा को संयुक्त विजेता के रूप में द्वितीय पुरस्कार तथा गंगा नगर महिला स्वयं सहायता समूह - शाहजहांपुर एवं साइनिंग स्टार महिला स्वयं सहायता समूह - हरदोई को संयुक्त विजेताओं के रूप में तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। उत्कृष्ट योजनान्तर्गत महिलास्वयं सहायता समूहों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार स्वरूप क्रमशः रू.51,000 रू.31,000, रू. 21,000 की धनराशि एवं स्मृति चिह्न तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
प्रदेश में गन्ने की खेती से जुड़े युवा गन्ना किसानों का रुझान बढ़ाने तथा नवोन्मेषी तकनीकों के प्रयोग को बल देने के साथ ही अच्छे उत्पादन से युवा किसानों की आय बढ़ाने हेतु उनकी साक्षरता, प्रशिक्षण, बीज एवं भूमि उपचार, पंचामृत खेती, गन्ना खेती में नवाचार आदि तय मानकों के आधार पर युवा गन्ना किसानों में से श्री देवेश आर्य पुत्र श्री जितेन्द्र कुमार आर्य- मुजफ्फरनगर को प्रथम पुरस्कार श्री जाफर नियाज पुत्र नियाज अहमद - हरदोई को द्वितीय पुरस्कार, श्रीमती मनप्रीत कौर पत्नी श्री अमरजीत सिंह मुजफ्फरनगर एवं श्री धनजय सिंह पुत्र उदयभान सिंह - सुल्तानपुर को संयुक्त विजेता के रूप में तृतीय पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। उत्कृष्ट योजनान्तर्गत युवा गन्ना किसानों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार स्वरूप क्रमशः रू 51,000, रू.31,000, रू.21,000 की धनराशि एवं स्मृति चिह्न तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। गन्ना आयुक्त ने यह भी बताया कि इस योजना के 05 संवर्गों के पुरस्कारों का वितरण आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में दिया जायेगा ।






























Comments