रोग ग्रस्त पशुओं की अल्ट्रासाउण्ड मशीन द्वारा जांच

हेडलाइंस , 248

लखनऊ 21 मार्च 2023 (सूचना विभाग),  मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी लखनऊ डा० ए० के० वर्मा ने बताया कि सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता परक योजनान्तर्गत जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में 26 मार्च 2023 समय 08ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक जनपद लखनऊ के विकासखण्ड मलिहाबाद के ग्राम सरावां में पं0 दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मेला/शिविर (मण्डल स्तर पर) का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जनपद के पशुपालकों को विभाग द्वारा निम्न सुविधाएँ उपलब्ध करायी जायेगी।
      मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि रोगी पशुओं का अति विशिष्ट उपचार एवं औषधि वितरण, रोग ग्रस्त पशुओं की अल्ट्रासाउण्ड मशीन द्वारा जांच, पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान एवं बाँझपन समस्या का निवारण, पशुओं की लघु शल्य चिकित्सा, निःशुल्क पशु टीकाकरण, पशुपालकों को पशुओं के पशुधन बीमा की सुविधा, पशुपालकों को पशुओं की उन्नत तकनीक की वैज्ञानिकों द्वारा जानकारी, मेले/शिविर में पंजीकृत पशुपालकों के पशुओं को निःशुल्क कृमिनाशक दवापान, खनिज लवण (मिनरल मिक्सचर ) तथा सकेन्द्रित पशु आहार उपलब्ध कराया जायेगा, पशुपालन के क्षेत्र में उद्यमिता के अवसर की जानकारी प्रदान करना, अन्य विभागों यथा कृषि, उद्यान मत्स्य आदि के बारे में जानकारी प्रदान करना। जनपद के समस्त पशुपालकों से निवेदन है कि मेले/शिविर में अपने अधिक से अधिक पशुओं को लाकर मेले में विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का लाभ उठायें।

Related Articles

Comments

Back to Top