राम गोपाल यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

जनपत की खबर , 645

लखनऊ।

समाजवादी पार्टी के महासचिव राम गोपाल यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ से सोमवार को मुलाकात की। राम गोपाल यादव ने कहा कि बिना कारण ही सपा के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है और उन पर मुकदमे लगाए जा रहे हैं।मुलाकात के बाद सपा नेता ने सीएम योगी को एक पत्र भी सौंपा। सीएम आवास पर 12 मिनट की मुलाकात में बुलडोजर ऐक्शन पर भी बातचीत हुई।राम गोपाल यादव ने एटा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके परिवार वालों पर किए गए मुकदमों की निष्पक्ष जांच CBI और SIT से कराने की मांग की।बता दें, एटा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई जोगिंदर यादव को 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा से टिकट मिला था। रामेश्वर और जोगिंदर यादव के बारात घर को प्रशासन ने तोड़ा था। साथ ही रामेश्वर और जोगिंदर यादव की ईंट भट्टे में पानी डालने का आरोप भी लगा था।दोनों भाइयों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई हुई है। रामेश्वर यादव और जोगिंदर सिंह राम गोपाल यादव के रिश्तेदार हैं।

सीएम योगी से मुलाकात के बाद सपा की ओर से एक ट्वीट किया गया। जिसमें बताया, "प्रदेशभर में पिछड़ों और मुसलमानों पर एकतरफा फर्जी मुकदमे दर्ज कर उनके उत्पीड़न के संदर्भ में बात की।" आगे लिखा, "सरकार फर्जी मुकदमे वापस ले।"

Related Articles

Comments

Back to Top