स्कूलों के छूटने के समय लगने वाले ट्राफिक जाम के सम्बंध में विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक
जनपत की खबर Aug 01, 2022 at 11:55 PM , 416लखनऊ।
जिलाधिकारी श्री सूर्य पाल गंगवार की अध्यक्षता में स्कूलों के छूटने के समय लगने वाले ट्राफिक जाम के सम्बंध में विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक सांय 7.00 बजे आहूत की गई, जिसमें निम्नलिखित विद्यालयों द्वारा प्रतिभाग किया गया:-
1. सेंट जोसेफ स्कूल
2. सिटी मान्टेसरी स्कूल
3. जयपुरिया स्कूल गोमती नगर
4. कैथड्रल स्कूल
5. सेंट फ्रांसिस स्कूल
6. क्राइस्ट चर्च स्कूल
7. लखनऊ पब्लिक स्कूल सेक्टर डी/आई, एलडीए, कानपुर रोड
8. लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल
9. ला मार्टिनियर गर्ल्स स्कूल
10. सेंट एग्नीस लोरेटो स्कूल
11. लखनऊ पब्लिक कॉलेज, राजाजी पुरम/गोमती नगर।
12. सेवंथ डे स्कूल
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा समस्त विद्यालयों को निम्नवत् निर्देश दिये गयेः-
1. सर्वप्रथम अपने विद्यालयों के अधिकतम गार्डाें को लगाकर नोडल अधिकारी एवं ट्रैफिक पुलिस के माध्यम से विद्यालय के आस-पास ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करायें।
2. सभी विद्यालयों को अपनी-अपनी समस्या बताने को कहा गया जिसके कारण ट्रैफिक जाम होता है, ताकि समस्या का निस्तारण कराकर सुचारू रूप से ट्रैफिक का संचालन किया जा सके।
3. सभी विद्यालय अपने-अपने नोडल अधिकारी के नाम/ मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएं, जिन्हें प्रशासन स्तर पर ट्रेनिंग कराई जायेगी।
4. विद्यालय द्वारा अपनी-अपनी समस्याएं बताईं, जिनमें मुख्यतः वेन्डर्स, शोरूम्स एवं ट्रैफिक के कारण जाम लगता है।
5. छुट्टी के समय विद्यालयों के बाहर पार्किंग प्लेस 02 धण्टे के लिए प्रतिबन्धित रखा जा सकता है।
6. विद्यालय के आस-पास सरकारी पार्क या अन्य स्थल खाली हो उस स्थान को दो घण्टे के लिए किराये पर लिया जा सकता है।
7. विद्यालय के नोडल अधिकारियों की बैठक/ट्रेनिंग राजकीय जुबली इण्टर काॅलेज, निकट सिटी स्टेशन, लखनऊ में अपरान्ह् 03ः30 बजे होगी, जिसमें संयुक्त पुलिस आयुक्त एवं पुलिस उपायुक्त(यातायात), लखनऊ तथा विद्यालय के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य भी रहेंगे।































Comments