दयाशंकर मिश्रा ’दयालु’ ने आज विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

जनपत की खबर , 352

प्रदेश के लोगों को मानकों के अनुरूप पौष्टिक आहार की उपलब्धता सुनिश्चित कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता
- श्री दयाशंकर मिश्रा ’दयालु’

लखनऊ: 07 जून, 2022

उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर मिश्रा ’दयालु’ ने आज विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने जारी संदेश में कहा है कि प्रदेश के लोगों को मानकों के अनुरूप पौष्टिक आहार की उपलब्धता सुनिश्चित कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
श्री दयाशंकर मिश्रा ने कहा कि प्रदेशवासियों को सुरक्षित एवं पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध हो, इसके तहत खाद्य सुरक्षा विभाग समय-समय पर नमूने एकत्र करता है, उसको प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजता है। उन्होंने कहा कि हमारी यह प्राथमिकता है कि लोगों को शुद्ध एवं स्वच्छ भोज्य पदार्थ मिले। हम प्रदेश वासियों की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगे।

Related Articles

Comments

Back to Top