प्रवर्तन कार्य में लापरवाही पर खान अधिकारी बांदा के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु की गयी संस्तुति। -डा०रोशन जैकब
जनपत की खबर Jun 07, 2022 at 06:25 PM , 421बाँदा मे अवैध खनन/परिवहन पाये जाने पर सम्बंधित पट्टेधारकों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही।
लखनऊ:7जून, 2022
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर खनन विभाग द्वारा अवैध खनन/परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार निरीक्षण व प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है।
जनपद बॉदा में अवैध खनन / परिवहन की प्राप्त हो रही गम्भीर शिकायतों के दृष्टिगत जनपद बाँदा के तहसील सदर स्थित केन नदी तल में स्वीकृत बालू/ मोरम के खनन पट्टा क्षेत्रों की जाँच निदेशालय स्तर से करायी गयी। प्रस्तुत जॉच आख्या में क्षेत्रों के खनन पट्टाधारक द्वारा भारी मात्रा में बालू / मोरम का अवैध खनन / परिवहन किये जाने की रिपोर्ट प्राप्त हुयी है।रिपोर्ट में पाया गया है कि मे० के० एण्ड एस० माइन्स पार्ट० श्रीमती कत्यैना शर्मा द्वारा अपने स्वीकृत खनन पट्टा क्षेत्र ग्राम मरौली खादर मे स्वीकृत क्षेत्र से बाहर बालू/ मोरम का अवैध खनन / परिवहन किया गया है। इस सम्बन्ध में जिला के खान अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि पट्टेधारक को पूर्व में नोटिस जारी किया गया है।
मे० एस०आर० इनोवेशन एल०एल०पी० पार्टनर श्री सुरेन्द्र पुनिया द्वारा अपने स्वीकृत खनन पट्टा क्षेत्र खपटिहाकलां मे स्वीकृत क्षेत्र से बाहर बालू/ मोरम का अवैध खनन / परिवहन किया गया है। इस सम्बन्ध में जिला के खान अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि पट्टेधारक को पूर्व में नोटिस जारी किया गया है।
निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग डा०रोशन जैकब ने जिलाधिकारी बांदा को निर्देश दिए हैं कि
स्वीकृत क्षेत्र के बाहर भारी मात्रा में अवैध खनन / परिवहन पाये जाने के कारण खनन / परिवहन कार्य तत्काल प्रतिबन्धित किया जाय तथा उत्तर प्रदेश उपखनिज (परिहार) नियमावली के प्राविधानों के अधीन अवैध खनन की मात्रा के सापेक्ष राजस्व क्षति वसूली की कार्यवाही की जाये और वसूली होने तक खनन / परिवहन की अनुमति न दी जाय।यह भी अपेक्षा की है कि दिए गये हैं निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही करते हुए कृत कार्यवाही से शासन एवं निदेशालय को अवगत कराया जाए ।
खनन के प्रवर्तन कार्य में लापरवाही और स्वीकृत क्षेत्र से बाहर खनन पाए जाने के कारण खान अधिकारी बांदा के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु डॉ रोशन जैकब ने संस्तुति की है।































Comments