लखनऊ: सहारा स्टेट के मुख्य गेट के पास पार्किंग एरिया में भीषण आग, आसमान में एक किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार
अन्य खबरे Nov 26, 2026 at 08:50 PM , 27लखनऊ। राजधानी के सहारा स्टेट के मुख्य गेट के पास पार्किंग एरिया में गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की ऊंची लपटें काफी दूर तक दिखाई दीं, जबकि आसमान में करीब एक किलोमीटर तक धुएं का घना गुबार नजर आया।
आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। गोमती नगर फायर स्टेशन से एक दमकल यूनिट ने सबसे पहले मोर्चा संभाला। इसके बाद आग की भयावहता को देखते हुए गोमती नगर से एक अतिरिक्त फायर टेंडर और हजरतगंज से भी एक दमकल गाड़ी रवाना की गई।
तीन दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं
मौके पर कुल तीन दमकल गाड़ियां आग बुझाने के अभियान में लगी रहीं। दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। आग की ऊंची लपटों और धुएं के कारण आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। आग से हुए नुकसान और किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। दमकल विभाग की कार्रवाई के बाद ही घटना से जुड़ी पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।






_page-0001.jpg)




















Comments