मड़ियांव पुलिस ने को कड़ी मशक्कत के बाद आरएसएस के कार्यालयों को उड़ाने की धमकी देने वाले को धर दबोचा

जनपत की खबर , 635

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस टीम व मड़ियांव पुलिस ने मंगलवार को कड़ी मशक्कत के बाद आरएसएस के कार्यालयों को उड़ाने की धमकी देने वाले को धर दबोचा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस टीम ने धमकी देने वाले शातिर दिमाग को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। पुलिस और एटीएस की टीमें उसे लखनऊ पूंछतांछ के लिए ला रही हैं। एटीएस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एटीएस टीम को सूचना प्राप्त हुई थी आर एस एस से जुड़े हुए लखनऊ के एक व्यक्ति को एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करने का लिंक मिला है और उस ग्रुप में 6 जगहों पर बम विस्फोट करने की बात कही जा रही है जिसमें से चार स्थान कर्नाटक के हैं और दो स्थान उत्तर प्रदेश के हैं। इस सूचना पर एटीएस द्वारा प्राप्त नंबर की छानबीन की गई और लखनऊ के मड़ियांव थाने में मामला दर्ज कराया गया । इसके बाद सख्त हुई एटीएस की टीम और मड़ियांव पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर ली तो पता चला हुआ है तमिलनाडु का रहने वाला है। इस सूचना पर पुलिस और एटीएस की टीम में तमिलनाडु पहुंची और वहां की पुलिस की मदद से आरोपी को धर दबोचा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आरएसएस. कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला तमिलनाडु के राम लिंगम स्ट्रीट का रहने वाला राज मोहम्मद पुत्र अंसार अली है। फिलहाल पुलिस टीमों ने आरोपी को धर दबोचा है और पूछताछ के लिए यहाँ लाया जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top