प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया

जनपत की खबर , 423

अखिलेश दुबे

लखनऊ। ब्राह्मण परिवार द्वारा भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर लखनऊ के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों मे पूजा अर्चना के साथ प्रसाद वितरण व भव्य भंडारे का किया जा आयोजन

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर आज ब्राह्मण परिवार मुख्यालय स्थित कानपुर रोड उत्तम लांन पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पहुंचकर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर  प्रसाद ग्रहण करने के बाद देश व प्रदेश के समस्त ब्राह्मणों को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं व दी बधाई

ब्राह्मण परिवार अध्यक्ष शिव शंकर अवस्थी ने भगवान परशुराम के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए समस्त ब्राह्मण बंधुओ को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ब्राहम्ण को एकता के सूत्र मे बंधकर समाज के उत्थान का कार्य करने के लिए किया प्रेरित

चित्रगुप्त नगर वार्ड के पार्षद रूचिता मिश्रा व अंकिता मिश्रा के द्वारा ब्राह्मण परिवार के मुख्यालय पर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण मे पूड़ी सब्जी का किया आयोजन

ब्राह्मण परिवार के कैंट विधानसभा अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार शर्मा सत्तन के द्वारा मौनी बाबा मंदिर आलमबाग पर तहरी, केला, खीरा के साथ किया गया भंडारे का आयोजन

Related Articles

Comments

Back to Top