लखनऊ में चाकूबाजी से युवक की मौत, सआदतगंज के अंबेडकर पार्क के पास वारदात; ट्रॉमा सेंटर में तोड़ा दम

जनपत की खबर , 14

**लखनऊ।** राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई। अंबेडकर पार्क के पास हुए हमले में रेहान नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तत्काल केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
 
पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को रात करीब 9:30 बजे थाना सआदतगंज को अंबेडकर पार्क के पास एक युवक पर धारदार हथियार से हमले की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को जानकारी मिली कि रामनगर निवासी रेहान पुत्र मुंशी पर गुलाब की बगिया, मौज्जमनगर निवासी उजेफा पुत्र परवेज ने धारदार हथियार से हमला किया था।
 
घायल रेहान को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।
 
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त पश्चिमी और सहायक पुलिस आयुक्त बाजारखाला मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 
पुलिस टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। घटना के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
 
पुलिस के मुताबिक, प्राप्त तहरीर और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top