बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति को लेकर सख्त आदेश, 7 नवंबर तक हर हाल में पूरी करनी होगी प्रक्रिया

जनपत की खबर , 12

**लखनऊ।** उत्तर प्रदेश में परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। सचिव ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को निर्देशित किया है कि निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए 7 नवंबर 2026 तक पदोन्नति की कार्यवाही हर हाल में पूरी कराई जाए।
 
जारी आदेश में पूर्व में जारी तीन पत्रों का हवाला देते हुए कहा गया है कि परिषदीय अध्यापकों की अंतिम वरिष्ठता सूची प्रकाशित करने तथा उसके बाद नियमानुसार पात्रता सूची तैयार कर पदोन्नति की कार्यवाही पूरी करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं।
 
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि कई जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों से हुई बातचीत में जानकारी मिली है कि अभी तक जनपदों में वरिष्ठता सूची तैयार नहीं की जा सकी है, जो उचित नहीं है।
 
सचिव ने इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए पुनः निर्देशित किया है कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन करने के बाद पात्रता सूची तैयार की जाए और **7 नवंबर 2026 तक पदोन्नति की पूरी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।**
 
इस आदेश के बाद प्रदेश के परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।

Related Articles

Comments

Back to Top