शोहदे की धमकी शादी मुझसे करा दो वरना गोली मार दूंगा
जनपत की खबर Apr 29, 2022 at 10:35 PM , 380लखनऊ। एक शोहदा कई दिनों से बीए की छात्रा छेड़खानी कर रहा है। पिस्तौल दिखाकर परिवार को धमकी दे रहा है कि बेटी की शादी मुझसे करा दो वरना गोली मार दूंगा। शोहदे के डर से पीड़ित छात्रा ने भयभीत होकर कॉलेज जाना तक छोड़ दिया है। वह घर से बाहर नहीं निकल रही है। पीड़ित छात्रा का परिवार एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाम सिन्हा से मिला और मामले से अवगत कराया। पीड़िता के पिता ने बताया कि रुस्तम नगर निवासी आदिल काजमी बीते कई दिनों से उसकी बेटी को परेशान कर रहा है। आदिल ने किसी तरह उनकी बेटी का नंबर प्राप्त कर लिया है और अब वह कॉल करके शादी करने के लिए धमकी देता है। दहशत और भय के कारण बेटी ने कॉलेज जाना छोड़ दिया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि गत 20 अप्रैल को आदिल शराब के नशे में दो तमंचे लेकर घर में घुस आया था। वह धमकी देने लगा कि बेटी की शादी मुझसे करा दो, वरना उसे गोली मार दूंगा। आदिल ने धमकी देते हुए कहा कि खुद को गोली मारकर पूरे परिवार को फंसा दूंगा। आदिल पहले भी उन्हें बीच रोड पर पिस्तौल दिखाकर धमका चुका है।































Comments