अनियंत्रित डीसीएम ने वैगनआर कार में जोरदार मारी टक्कर कार के उड़े परखच्चे
हेडलाइंस Apr 29, 2022 at 06:57 PM , 307लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव के पास विपरीत दिशा से जा रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम ने वैगनआर कार में जोरदार टक्कर मार दी डीसीएम की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए वहीं घटना के बाद ड्राइवर डीसीएम छोड़कर फरार हो गया डीसीएम की टक्कर से कार सवार ड्राइवर समेत गाड़ी में बैठे दंपत्ति घायल हो गए स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मोहनलालगंज पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेने के साथ ही घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई,प्राप्त जानकारी के मुताबिक रायबरेली के इंदिरा नगर पीएस कॉलोनी निवासी प्रभु दयाल शुक्ला,अपनी पत्नी प्रेम सुंदरी, बेटी सोनाक्षी व ड्राइवर रामदेव के साथ लखनऊ जा रहे थे, वह मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के गौरा गॉव के पास पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रहे डीसीएम ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी, डीसीएम की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए, सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेने के साथ ही सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।































Comments