मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपित को गिरफ्तार

हेडलाइंस , 490

लखनऊ। आलमबाग पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र से छेडछाड व पाक्सो की धाराओ मे फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त मे आये आरोपी पर दर्ज मुकदमे मे कार्यवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।आलमबाग कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया की बीते तीन दिन पूर्व आलमबाग मैट्रो स्टेशन की लिफ्ट के अन्दर एक चौदह वर्षीय किशोरी संग छेडछाड की शिकायत पर पाक्सो समेत छेडछाड की धारा मे मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक का तलाश किया जा रहा था वही सीसी टीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को शुक्रवार को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।पुलिस की पूछताछ मे आरोपी ने अपना परिचय कुलदीप सिंह चौहान पुत्र स्व निरंजन सिंह चौहान निवासी थाना देहात कोतवाली जनपद मिर्जापुर के रूप मे दिया है। पुलिस ने आरोपित को मेट्रो के गो-स्मार्ट कार्ड की मदद से पकड़ा है। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया। डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित कुलदीप सिंह चौहान मिर्जापुर जनपद की देहाद कोतवाली महुरिया शुक्ला भरुहना का रहने वाला है। इंस्पेक्टर आलमबाग के मुताबिक आरोपित की फुटेज के आधार पर मेट्रो स्टेशन में पड़ताल की गई तो उसका गो-स्मार्ट कार्ड मिल गया। जिसके बाद उसकी मदद से ट्रेस कर आरोपित के बारे में जानकारी पुलिस को हुई और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) ने 26 अप्रैल 2022 के आरोपी के प्रवेश पर मेट्रो परिसर में लोक लगा दी है। यही नहीं उसके गो स्मार्ट को भी ब्लाक करते हुए यात्रा पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। भविष्य में छेड़खानी जैसी कोई घटना न हो, उसको देखते हुए सुरक्षा कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यात्री को मेट्रो द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जागरूक करेगा। आरोपी ने 26 अप्रैल को लिफ्ट का प्रयोग करते समय छेड़खानी की थी।यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने बताया कि मेट्रो बेहद सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन है, क्योंकि प्रत्येक स्टेशन के प्रवेश पर यात्रियों की स्कैनिंग होती है। इसके अलावा हर स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से सेंट्रलाइजड नियंत्रण कक्ष में सुरक्षा कर्मियों द्वारा निगरानी होती है। लखनऊ में मेट्रो का परिचालन सेवाएं शुरू होने के बाद पिछले 4.5 वर्षों में इस तरह का यह दूसरा मामला सामने आया है।

Related Articles

Comments

Back to Top