युग दृष्टि संस्था ने कराया निःशुल्क दिव्यांग जन समग्र पुनर्वास कार्यक्रम' का आयोजन
जनपत की खबर Apr 29, 2022 at 06:48 PM , 334लखनऊ, दिव्यांगो के पुनर्वास एवं उनको आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से, सरोजनी नगर से भाजपा विधायक डा राजेश्वर सिंह के आग्रह पर, युग दृष्टि संस्था द्वारा, शुक्रवार दोपहर, कानपुर रोड कृष्णा नगर स्थित अवस्थी लान में दिव्यांगो के लिए एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया, युग दृष्टि संस्था के अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने मंच पर उपस्थित सभी मुख्य अतिथि सहित सभी सम्मानित जनों को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में आए दिव्यांग जनों को, युग दृष्टि संस्था द्वारा व्यवसायिक प्रशिक्षण, कृत्रिम अंग, व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, ब्लाइंड स्टिक, वॉकर, कान की मशीन, पोलियो कैलिपर्स बौद्विक अक्षम दिव्यांगजनों हेतु ( एम.एस. आई.ई.डी. किट),वॉक चिकित्सा यन्त्र वितरित किए जाने के लिए परिक्षण किया गया। सरकारी सुविधाओं का दिव्यांगों को लाभ मिले इसके लिए, मुख्य चिकित्साधिकारी के सहयोग से विकलांगता का मेडिकल प्रमाण पत्र, रेल पास, बस पास, विकलांग कल्याण विभाग के सहयोग से बनाए गए। इस दौरान दिव्यांगता के आंकलन के लिए दिव्यांगजनों के आंकलन परीक्षण की भी व्यवस्था की गई। इस अवसर पर विधायक डा राजेश्वर सिंह ने अपने सम्बोधन मे युग दृष्टि संस्था के अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा दिव्यांगो के लिए किए गए कार्यों की सराहना की,उन्होंने अपील की अगर एक सक्षम नागरिक असमर्थ लोगों की आंशिक मदद भी करने लगे तो समाज की स्थितियां बदल सकते हैं। संस्था के अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने आयोजन में शामिल सभी सम्मानित आगंतुकों का आभार जताया।और संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगों की सेवा करते रहने की बात कही।































Comments