आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री (स्वतत्रं प्रभार) ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ0 भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं दी

जनपत की खबर , 355

लखनऊ: 13 अप्रैल, 2022


उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नितिन अग्रवाल ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ0 भीमराव आंबेडकर को शत-शत नमन करते हुए उनकी जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
बाबा साहब की जयंती की पूर्व संध्या पर जारी एक संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा कि डॉ0 आंबेडकर की आधुनिक भारत के निर्माण में अहम भूमिका है। वह आजीवन शोषितों, वंचितों के सामाजिक न्याय के लिए संघर्षरत रहे। उनकी सेवाओं को हमेशा स्मरण किया जायेगा।
आबकारी मंत्री ने कहा कि बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष्य में कल 14 अप्रैल के अवसर पर पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। उनके बताये हुए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी

Related Articles

Comments

Back to Top