पुलिस को मिली बड़ी सफलता। एक लाख का इनामी गिरफ्तार
जनपत की खबर Mar 25, 2022 at 09:48 AM , 311लखनऊ ।
CP DK ठाकुर ने निर्देशन में कमिशनरेट पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
थाना प्रभारी अलीगंज द्वारा बताया गया थाना हसनगंज क्षेत्रान्तर्गत *समय करीब 03.00 बजे रात्रि* पुलिस चेकिंग के दौरान बंधा रोड़ हेल्थ हॉस्पिटल थाना हसनगंज के पास बिना नम्बर की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार 1 लाख के ईनामी अपराधी द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया *जवाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ* द्वारा *अभियुक्त 01-राहुल सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी मोरापुर थाना जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर, * मुठभेड़ में घायल हो गया। घायल अभियुक्त को भाऊराव देवरस अस्पताल में ले जाया गया जहाँ से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। *अभियुक्त के कब्जे से बिना नम्बर की एक अदद अपाचे मोटरसाइकिल, अवैध असलहे व जिंदा कारतूस व 04 अदद खोखा कारतूस व सफेद और पीली धातु के आभूषण को बरामद किया गया*। गिरफ्तार अभियुक्त थाना अलीगंज पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या-273/2021 धारा 394/307/411/302 व थाना आशियाना पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 131/2021 धारा 392 में वांछित था। शातिर अपराधी की गिरफ्तारी हेतु 1 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।































Comments