*आज २५ मार्च २०२२ सायंकाल ०४ बजे को होगा ऐतिहासिक शपथग्रहण*

जनपत की खबर , 350

लखनऊ।

*आज २५ मार्च २०२२ सायंकाल ०४ बजे  को होगा ऐतिहासिक शपथग्रहण*

*शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ सभी विरोधियों अंधविश्वास की बातों को झूठा साबित करते हुए उत्तर प्रदेश  के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शपथ ग्रहण करेंगे लगातागर दूसरी बार।*

उत्तर प्रदेश  में इतिहास रचा जा रहा है पहली बार कोई मुख्यमंत्री लगातार दूसरी बार शपथ ग्रहण करने जा रहा है, किसी राजनीतिक दल की ३६ वर्षों में पहली बार लगातार दूसरी सरकार बन रही है, एक अन्धविशास वर्षों से प्रचलित था, कि जो मुख्यमंत्री नोएडा जायेगा, वह फिर मुख्यमंत्री नहीं बन पाएगा, योगी जी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा था, कि हम दुबारा आ रहे हैं, एक साधु एक सन्यासी उत्तर प्रदेश  का मुख्यमंत्री बना और दूसरे कार्यकाल के लिए भी आज सत्ता संभलेगा। 

उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है, विश्व के उंगली पर गिनने लायक कुछ देश ही उत्तर प्रदेश से बड़े हैं, ऐसे प्रदेश को योगी ने सफलता पूर्वक ०५ वर्षों तक चलाया है।

इस प्रदेश में गोविंद बल्लभ पंत, चौधरी चरण सिंह, संपूर्णानंद, सी बी गुप्ता, नारायण दत्त तिवारी, वीर बहादुर सिंह  जैसे दिग्गज मुख्यमंत्री हुए, किन्तु यह प्रदेश हमेशा बीमारु ही रहा, पहली बार उत्तर प्रदेश को एक अत्यंत प्रगतिशील राज्य के रूप में स्थापित किया है तो योगी आदित्यनाथ जी ने किया है।

कोरोना के घातक दूसरी लहर में योगी आदित्यनाथ जी ने जैसा कार्य किया उसकी प्रशंसा कई देशों के प्रधानमंत्रियों ने भी की थीं, कोरोना काल के अपने कर्तव्यों को देखते हुए योगी आदित्य नाथ जी  अपने दिवंगत पिता के अंतिम संस्कार में भी नहीं सम्मिलित हो सके थे, उत्तर प्रदेश की जनता कैसे भूल सकेगी अपने इस कर्तव्यनिष्ठ मुख्यमंत्री को।

योगी आदित्य नाथ जी ने पूरे देश के सभी राज्यों के लिए कानून व्यवस्था हेतु एक आदर्श उपस्थित किया।

महिलाओं के लिए पूरे प्रदेश को सुरक्षित बनाया बुलडोजर बाबा के नाम से एक कठोर प्रशासक की छवि बनी। माफ़िया, अपराधी, गुंडों के लिए योगी आदित्यनाथ जी की सरकार एक उदाहरण बनी।

विकास की गंगा प्रवाहित कर दी पूरे प्रदेश में डबल इंजन की एक अपूर्व आर्दश सरकार रही योगी आदित्य नाथ जी की मोदी जी के संरक्षण में योगी आदित्य नाथ जी ने जो किया उसे अद्भुत ही कहा जायेगा  वंचितों, गरीबों, महिलाओं के लिए तो योगी जी एक आदर्श मुख्यमंत्री ही रहे ।

आज फिर से शपथ ग्रहण कर रहे हैं योगी आदित्यनाथ जी दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में आये हैं, योगी आदित्य नाथ जी से जनता की ढेर सारी अपेक्षाएं हैं योगी आदित्य नाथ  जी जनता के अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। 

उत्तर प्रदेश देश के सभी राज्यों के लिए एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित होगा,  ऐसा हम सभी का विश्वास है, राष्ट्रवाद हिंदुत्व विकास वाद के सिद्धांतों पर चलकर योगी आदियनाथ जी एक कीर्तिमान स्थापित करेंगे ही।

Related Articles

Comments

Back to Top