शपथग्रहण समारोह के लिए। 70 हजार पास जारी किए गए हैं
जनपत की खबर Mar 25, 2022 at 09:47 AM , 407लखनऊ।
आम लोगों के लिए आज शहीद पथ बंद।
इकाना स्टेडियम में योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के चलते सुबह 6:00 से रात 10:00 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रहेगी पाबंदी।
शहीद पथ पर निजी वाहनों के साथ बसें भी नहीं चलेंगी।
70 हजार पास जारी किए गए हैं समारोह के लिए।
शपथ ग्रहण के बाद सीएम आवास पर आज रात्रि भोज का आयोजन है जहाँ पर शपथ लेने वाले मंत्रियों के साथ रात्रिभोज करेंगे CM राज्य के अतिथियों को भी भोज पर बुलाया गया है, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को रात्रिभोज का निमंत्रण,शपथ ग्रहण समारोह के बाद होगा ये रात्रि भोज.
CM योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में अमिताभ बच्चन भी शामिल होंगे...
योगी आदित्यनाथ आज लगातार दूसरी बार यूपी के सीएम पद की ग्रहण कर रचेंगे नया इतिहास.
आज योगी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह.
शाम 4 बजे शुरु होगा शपथ ग्रहण समारोह.
अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में होगा समारोह.
प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल.
राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा होंगे शामिल..
12 राज्यों के सीएम, 5 डिप्टी सीएम शामिल होंगे.
योग गुरु बाबा रामदेव सहित प्रमुख महंत मौजूद रहेंगे.
कार्यक्रम में नामचीन उद्योगपति भी आमंत्रित किए गए...
आज शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे VVIP.
शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर को निमंत्रण.
पेमा खांडू, एन बिरेन सिंह, जयराम ठाकुर को निमंत्रण.
विप्लव कुमार देव, प्रमोद सावंत, हेमंत बिस्वा होंगे शामिल.
बसवराज बोम्मई,भूपेंद्र पटेल, पुष्कर सिंह धामी को निमंत्रण.
तारकेश्वर प्रसाद, रेणु देवी शपथ ग्रहण में शामिल होंगी...
विपक्ष के बड़े चेहरों को भी इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बुलाया गया है.
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी, बसपा सुप्रीमो मायावती, समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य विपक्षी दलों के तमाम नेताओं को आमंत्रित किया गया है.































Comments