रजधानी की महिला व्यापारियों ने विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने एवं अनिवार्य मतदान करने का संकल्प लिया
जनपत की खबर Feb 07, 2022 at 02:23 PM , 387लखनऊ।
लोकतंत्र में नागरिकों के पास वोट का सबसे बड़ा हथियार, वोट का प्रयोग अवश्य करें :अनिला अग्रवाल
वोट की ताकत से ही लोकतंत्र स्वस्थ एवं मजबूत होता है: संजय गुप्ता
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में संगठन की महिला पदाधिकारियों एवं महिला व्यापारियों ने विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने एवं अनिवार्य रूप से मतदान करने का संकल्प लिया
संगठन की महिला इकाई की नगर अध्यक्षा श्रीमती अनिला अग्रवाल ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की उपस्थिति में महिला व्यापारियों को चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने, स्वयं,परिवार , पड़ोसियों, परिचितों एवं व्यापारियों को अनिवार्य रूप से मतदान करने हेतु प्रेरित करने तथा जागरूक करने का संकल्प दिलाया इस अवसर पर संगठन की नगर अध्यक्षा श्रीमती अनिला अग्रवाल ने बोलते हुए कहा लोकतंत्र में नागरिकों के पास वोट का अधिकार सबसे बड़ा हथियार है अतः सभी को अपनी जिम्मेदारी से अपने वोट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा वोट की ताकत से ही लोकतंत्र मजबूत होता है सभी को वोट अवश्य करना चाहिए तभी अच्छी सरकार का निर्माण हो सकता है
संकल्प लेने वालों में संगठन की महिला पदाधिकारियों में मुख्य रूप से संगठन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मीनू सक्सेना, उपाध्यक्ष कु. शिखा मिश्रा, उपाध्यक्ष रेनू अग्रवाल, ट्रांस गोमती की अध्यक्ष श्रीमती अंजली मौर्य संगठन मंत्री रेनू सिंह, मंत्री नेहा रस्तोगी , श्रीमती कंचन यादव, श्रीमती अरुणा मिश्रा आदि महिला पदाधिकारी शामिल थी।































Comments