मुख्यमंत्री ने प्रख्यात गायिका स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

जनपत की खबर , 349

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रख्यात गायिका स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।आज यहां जारी अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि लता की सुरीली आवाज ने संगीत जगत को समृद्ध किया। लता मंगेशकर के प्रशंसक भारत में ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व में हैं। उनके गीत सुर साधकों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। लता मंगेश्कर जी के संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें देश के सर्वाेच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से अलंकृत किया गया था। उनके निधन से संगीत जगत की अपूरणीय क्षति हुई है।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों तथा प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Comments

Back to Top