ए पी सेन कॉलेज में बसंत पंचमी का उत्सव आंनद से मनाया गया

जनपत की खबर , 376

लखनऊ।
ए पी सेन कॉलेज में बसंत पंचमी का उत्सव आंनद से मनाया गया।कॉलेज की प्राचार्या सहित सभी लोगो ने माँ सरस्वती को पुष्पांजलि अर्पित कर सबके कल्याण की प्रार्थना की। कॉलेज का पूरा परिसर माँ सरस्वती के स्वागत के लिए सुरुचिपूर्ण ढंग से सजाया गया ।वैदिक मंत्रों से माँ सरस्वती की मूर्ति स्थापित की गई।माँ सरस्वती का विविध अलंकरणों से सुसज्जित करके उनको अनेक भोग सामग्री भेंट की गई।
इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि कॉलेज में उपस्थित रहे,उ०प्र०राज्य मंत्री श्री बृजेश पाठक ने भी माँ सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया ।प्रबंधतंत्र के सचिव , सभी सदस्य ,कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक अधिकारी ,विश्वविद्यालय और दूसरे कॉलज के टीचर्स भी इस अवसर पर उपस्थिति रहे।बसंत के आगमन पर जैसे  धरती विविध रंगों से सज जाती है वैसे ही ए पी सेन का प्रागण माँ सरस्वती के स्वागत में पीले रंग में बड़ा मनोहारी लग रहा था।कॉलेज में बासंतिक रंगों में सजे टीचर्स और विद्यार्थी मनोहारी बासंतिक छटा ऐसे बिखेर रहे  थे जैसे धरती सबके स्वागत के लिए सज गयी हो।माँ सरस्वती के पूजन और हवन के बाद सभी से प्रेमपूर्वक भोग ग्रहण  किया । चुनावी माहौल का असर भी कॉलेज में देखने को मिला ,आज कई पार्टियों के प्रत्याशी माँ सरस्वती का आशीर्वाद लेने आये।कल माता सरस्वती की प्रतिमा का विधिवत विदाई  करके गोमती नदी में विसर्जन किया जाएगा।कॉलेज की प्राचार्या प्रो०रचना श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और सभी को आगामी मंगलमय जीवन की बधाई दी।

Related Articles

Comments

Back to Top