05 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 85 ग्राम अवैध स्मैक बरामद
जनपत की खबर Jan 11, 2022 at 05:30 PM , 329लखनऊ।
थाना इन्दिरानगर पुलिस टीम द्वारा 05 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 85 ग्राम अवैध स्मैक बरामद।
कार्यवाही- श्रीमान पुलिस आयुक्त श्री डी०के० ठाकु महानगरीय क्षेत्र लखनऊ द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण व वाँछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त उत्तरी / अपराध महानगरीय क्षेत्र लखनऊ श्री प्रमोद कुमार तिवारी, अपर पुलिस उपायुक्त / अपराध महानगरीय क्षेत्र लखनऊ सुश्री प्राची सिंह व सहायक पुलिस आयुक्त महानगरीय क्षेत्र गाजीपुर लखनऊ श्री सुनील कुमार शर्मा व प्रभारी निरीक्षक इन्दिरानगर श्री रामफल प्रजापति के कुशल मार्ग दर्शन में थाना इन्दिरानगर पुलिस द्वारा दिनाँक 10/01/2022 को 85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ अभियुक्तगण 1. दयाशंकर उर्फ पप्पू पुत्र राम भरन शर्मा नि0 से 16 म0नं0 41/9 इन्दिरानगर लखनऊ उम्र 55 वर्ष 2. राणा प्रताप सिंह पुत्र श्री बद्री सिंह नि0 11/238 से0 11 इन्दिरानगर लखनऊ उम्र 51 वर्ष 3. विमल कुमार कश्यप पुत्र स्व) हनुमान प्रसाद कश्यप नि० कंचना विहारी मार्ग कल्याणपुर थाना गुड़म्बा लखनऊ उम्र 53 वर्ष 4. मो0 ताहिर पुत्र स्व0 मो0 इस्माइल खान नि० A-1233/2 इन्दिरानगर लखनऊ उम्र 42 वर्ष 5. निखिल चित्रांशी पुत्र योगेश कुमार श्रीवास्तव नि0सं0 11/1009 इन्दिरानगर लखनऊ उम्र 29 वर्ष को गिरफ्तार करते हुए थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 15/2022 धारा 8/21 NDPS ACT में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
अपराध का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 10-01-2022 को थाना इन्दिरानगर के उ0नि0 शिशिर कुमार सिंह मय हमराह पुलिस बल व थाने की क्राइम टीम के अम्बेडकर चौराहे पर मौजूद थे कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली की 5 व्यक्ति अमराई गाँव से नौबस्ता पुलिया पर जाने वाली रोड पर पुलिया से पहले अवैध स्मैक लेकर बेचने की फिराक में है यदि जल्दी किया जाये तो पकडे जा सकते है। मुखबिर द्वारा बताये हुए उपरोक्त स्थान पर हम पुलिस वाले पहुँचे तो मुखबिर ने इशारा करके बताया कि वहीं पाँच लोग है जो अवैध स्मैक बेच रहे हैं और चला गया तो पाँचो व्यक्ति हम पुलिस वालों को देखकर भागने लगे कि घेरघार कर समय करीब 20.30 बजे पकड़ लिया गया तथा नाम पता पूछते हुए हिरासत पुलिस लिया गया पकड़े गये व्यक्ति में 1. दयाशंकर उर्फ पप्पू पुत्र राम भरन शर्मा नि० से0 16 म0नं0 41/9 इन्दिरानगर लखनऊ उम्र 55 वर्ष के कब्जे से 30 ग्राम अवैध स्मैक 2. राणा प्रताप सिंह पुत्र श्री बद्री सिंह नि० 11/238 से0 11 इन्दिरानगर लखनऊ उम्र 51 वर्ष के कब्जे से 15 ग्राम अवैध स्मैक 3. विमल कुमार कश्यप पुत्र स्व) हनुमान प्रसाद कश्यप नि० कंचना विहारी मार्ग कल्याणपुर थाना गुड़म्बा लखनऊ उम्र 53 वर्ष के कब्जे से 10 ग्राम अवैध स्मैक 4. मो० ताहिर पुत्र स्व0 मो0 इस्माइल खान नि0 A-1233/2 इन्दिरानगर लखनऊ उम्र 42 वर्ष के कब्जे से 10 ग्राम अवैध स्मैक 5. निखिल चित्रांशी पुत्र योगेश कुमार श्रीवास्तव नि0सं0 11/1009 इन्दिरानगर लखनऊ उम्र 29 वर्ष के कब्जे से 20 ग्राम नाजायज स्मैक कुल पाँचों अभियुक्त के कब्जे से 85 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ। जिनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्तगण उपरोक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।































Comments