02 शातिर नकबजन/चोर गिरफ्तार
जनपत की खबर Jan 11, 2022 at 05:27 PM , 403लखनऊ।
थाना गोसाईगंज पुलिस टीम द्वारा गैराज का दरवाजे का ताला तोड़ कर गैराज के अन्दर रखे सामान को चोरी करने वाले 02 शातिर नकबजन/चोर गिरफ्तार, 04 मुकदमों का अनावरण करते हुए घटना में प्रयुक्त एक अदद होण्डा सिटी कार, एक अदद लोडर व चोरी का माल बरामद किया गया।
दिनांक 11.01.2022
कार्यवाही – श्रीमान पुलिस आयुक्त श्री डी० के० ठाकुर महोदय के द्वारा चलाये जा रहे अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) श्री गोपाल कृष्ण चौधरी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी श्री राजेश श्रीवास्तव व सहायक पुलिस आयुक्त स्वाति चौधरी गोसाईगंज के परवेक्षण एव कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र गिरि के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज दिनांक 11/1/22 को चोरी के अभियुक्तगण गिरफ्तार किये गये। अपराध का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 10/1/22 को वादी श्रीश यादव निo चिलौला थाना सुशान्त गोल्फसिटी ने सूचना दिया कि अज्ञात चोरो द्वारा उसके गैराज का दरवाजे का ताला तोड़ कर गैराज के अन्दर रखे सामान कम्परेशर मशीन, वैक्यूम, जग, घोड़ी, समस्त औजार, पवर स्टेरिंग का सामान, संसपेशन, व 2 कार की बैट्री, वासिंग रैम्प, इंजन ऑयल कूलेन्ट, ए.सी. कम्परेशन, आदि सामान चोरी कर लिया गया है जिसके आधार पर थाना गोसाईगंज लखनऊ पर मु0अ0स0 20/22 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत किया गया तथा कल दिनांक 10/1/22 की रात्रि में अकबाल बहादुर वर्मा नि० कस्बा गोसाईगंज ने सूचना दिया कि उसके कारखाने का ताला तोडकर उसके अन्दर खड़ी तीन गाडी महेन्द्रा फ्यूरियो 17 की बैट्री तथा एक आयशर 2095 की नई बैट्रीया दो पुरानी गाडीयो की बैट्री चोरो द्वारा चोरी कर ली गयी तथा करखाने में काम करने वाले औजार लोहे के बड़े गुटके 3 न0 तथा 3 चैनल के बत्ता तथा 1 बडा हथौडा भी चोरी कर लिया गया जिसके आधार पर मु०अ०स० 22/22 धारा 457/380 भादवि पंजिकृत किया गया। चोरी की घटना में गोसाईगंज में एक टीम बनायी गयी। पुलिस टीम द्वारा पतारसी सुरागरसी की जा रही थी। मुखबिर खास ने उपस्थित आकर बताया कि एक होण्डा सिटी कार नं० up32cb3100 रंग सफेद जो जेल रोड से तरफ से आ रही है जिसको एक व्यक्ति चला रहा है एक व्यक्ति चालक के बराबर वाली सीट पर बैठा है जिसमे चोरी का सामान रखा है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम चेकिंग करने लगी थोड़ी ही एक कार सफेद रंग की जेल रोड की तरफ से आती दिखाई दी रोड पर बैरियर लगाकर उक्त कार को रोक लिया एक बारगी दबिश देकर कार को चारो तरफ घेर लिया गया कार में दो अभियुक्त मौजूद मिले। जिनके कब्जे से चोरी के माल बरामद हुए। जिसके सम्बन्ध में उपरोक्त मुकदमे के अतिरिक्त मु0अस0 563/21 धारा 380 भादवि व मु0अ0स0 619/21 धारा 380/457 भादवि पंजीकृत है। अभियुक्तों को उनके जुर्म से अवगत कराते हुए हस्व कायदा समय करीब 08.10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। जिन्हें जेल रवाना किया जा रहा है।































Comments