पुलिस ने हत्या का अनावरण करते हुये 04 (चार) अभियुक्तों

जनपत की खबर , 322

लखनऊ।

थाना ठाकुरगंज पुलिस टीम के द्वारा एक वर्ष पूर्व में हुई हत्या का अनावरण करते हुये 04 (चार) अभियुक्तों

को गिरफ्तार किया गया

कार्यवाही- श्री डी0के0 ठाकुर पुलिस आयुक्त लखनऊ के द्वारा अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखने एवं पूर्व में घटित घटनाओं का अनावरण किये जाने व वाँछित/वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु दिये गये आदेशों निर्देशों के अनुपालन में श्री सोमेन बर्मा पुलिस उपायुक्त (प०) व श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा अपर पुलिस उपायुक्त (प)) के निर्देशन में श्री इन्द्र प्रकाश सिंह सहायक पुलिस आयुक्त चौक के निर्देश पर श्री हरिशंकर चन्द प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज के द्वारा दिये गये आदेश का पालन कराये जाने हेतु स्वंय मय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास की सूचना के आधार पर बरौरा हुसैनबाडी के निवासी रियाज हत्याकाण्ड के प्रकाश में आये अभियुक्तों क्रमशः 1 - फिरोज अहमद पुत्र मु०यूनुस नि0 समनान गार्डेन गली नं0-08 निकट जब्बार बिल्डिंग बरौरा हुसैनबाडी थाना ठाकुरगंज लखनऊ उम्र करीब 24 वर्ष 2- मु0 यूनूस पुत्र जमाल अहमदनि) समनान गार्डेन गली नं0-08 निकट जब्बार बिल्डिंग बरौरा हुसैनबाडी थाना ठाकुरगंज लखनऊ उम्र करीब 50 वर्ष 3 शादाब पुत्र रसूल नि० अंसार नगर कादरी मस्जिद थाना सआदतगंज लखनऊ उम्र करीब 25 वर्ष 4 - मुन्ना पुत्र जमाल नि० सैय्यद बाडा खारी थाना कोतवाली लखीमपुर खीरी हाल पता किराये का मकान तनवीर मोहल्ला समनान गार्डेन गली नं0-08 बरौरा हुसैन बाडी थाना ठाकुरगंज लखनऊ उम्र करीब 36 वर्ष को दिनांक 10/01/2022 को भूअर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया जो थाना ठाकुरगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 519/2020 धारा 302 भादवि के वाँछित अभियुक्त है गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों के विरुद्ध उक्त अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

अपराध का संक्षिप्त विवरण

वादी मुकदमा श्री सिराज अहमद नि० बरौरा हुसैनबाडी निकट सोना भट्ठा ठाकुरगंज लखनऊ के द्वारा दिनांक 24/08/2020 को पुत्र रियाज उम्र 18 वर्ष के गुम हो जाने के सम्बन्ध में सूचना अंकित कराई गयी थी तथा दिनांक 04/09/2020 को वादी के पुत्र रियाज शरीर मृत्यु अवस्था में पाये जाने पर थाना ठाकुरगंज पर वादी द्वारा मु०अ०सं० 519/2020 धारा 302 भादवि पंजीकृत कराया गया था। दौरान विवेचना वादी मुकदमा तथा अन्य गवाहान के द्वारा अपने दिये बयान 164 सीआरपीसी के दौरान उपरोक्त गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों का नाम स्पष्ट रूप से बताया गया तथा अन्य तमामी विवेचना से नामजदगी सही पाये जाने पर अभिगण फिरोज अहमद, मु० यूनूस, शादाब व मुन्ना को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top