अन्तर्राज्यीय ए0टी0एम0 कार्ड बदलकर ठगी करने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 02 वर्ष से फरार पचास हजारी दो ईनामी ए0टी0एम0 कार्ड चोर सहित कुल 03 अभियुक्त गिरफ्तार

अन्य खबरे , 498

श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में शातिर/वांछित अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। कुछ दिन पूर्व को0 भिनगा क्षेत्र में एक व्यक्ति की मदद करने के नाम पर उसका ए0टी0एम0 बदल कर कुल 04,84,478/- रू की ठगी का मामला प्रकाश में आया था। जिसपर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल स्वाट/साइबर/सर्विलांस टीम व थाना को0 भिनगा की संयुक्त टीम बनाकर अति शीघ्र मामले का खुलासा करने तथा इस मामले में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कडी कार्यवाही करने का निर्देश दिया था। जिसके फलस्वरूप स्वाट/साइबर/सर्विलांस टीम व थाना को0 भिनगा को ए0टी0एम0 चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता मिली है। 

रविवार को स्वाट/साइबर/सर्विलांस टीम व थाना को0 भिनगा की संयुक्त टीम ने 03 अन्तर्राज्यीय शातिर व पेशेवर ए0टी0एम0 चोरो को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से विभिन्न घटनाओं में ठगी किये गए 80,000 रुपया नगद, 09 अदद विभिन्न बैंको के ए0टी0एम0 कार्ड, 04 अदद मोबाइल फोन,  01 अदद ऑल्टो  कार , 01 अदद मोटरसाईकिल बरामद हुआ है। पकड़े गए ए0टी0एम0 चोरो का सरगना रतन कुन्डू है जो कि एक शातिर व पेशेवर ए0टी0एम0 चोर है। जिसपर जनपद श्रावस्ती के अतिरिक्त जनपद अयोध्या, बहराइच, बलरामपुर, कुशीनगर व गोण्डा में ए0टी0एम0 चोरी, ठगी, धोखाधड़ी, शस्त्र अधि0, लूट व गैंगेस्टर सहित कई अभियोग पंजीकृत है। इस गैंग में सरगना रतन कुन्डू के अलावा अन्य सदस्य सन्तोष कुमार व कुलदीप शुक्ला हैं। इस गैंग ने उ0प्र0 राज्य के अलावा मध्य प्रदेश के जनपद ग्वालियर भिण्ड मुरैना में भी कई अपराध कारित किये है। सरगना रतन कुन्डू व उसका सहयोगी सन्तोष कुमार पाण्डेय जनपद कुशीनगर से लूट के प्रकरण में पिछले दो साल से फरार चल रहे थे। जिस कारण से कुशीनगर पुलिस द्वारा इन दोनों पर ₹- 25,000-25,000 के इनाम घोषित किया है। अभियुक्त रतन कुन्डू द्वारा ठगी कर प्राप्त की गई विभिन्न राशि लगभग- 3,00,000/- रू0 जो की उसके व उसके परिजनों के खातों में है को भी फ्रीज कराने की कार्यवाही भी की जा रही है।

अपराध करने का तरीका पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि ये लोग ए0टी0एम0 रूम के आस-आप मौजूद रहकर ए0टी0एम0 का सही से इस्तेमाल न कर पाने वाले भोले-भाले लोगो पर निगाह रखते है जब ऐसे लोग अज्ञानता या नेटवर्क प्रोब्लम से पैसा नही निकाल पाते है तो ए0टी0एम0 रूम में मौजूद रहकर ये लोग मदद करने के नाम पर लोगो का ए0टी0एम0 बदल देते है और बातचीत करते-करते ए0टी0एम0 का पासवर्ड जान लेते है फिर उस व्यक्ति के जाने के बाद उसी के ए0टी0एम0 व पासवर्ड की सहायता से विभिन्न स्थानों से पैसा निकाल लेते है। पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि ठगी और धोखाधड़ी का यह काम जनपद श्रावस्ती के अतिरिक्त जनपद अयोध्या, बहराइच, बलरामपुर, कुशीनगर व गोण्डा तथा उ0प्र0 राज्य के अलावा मध्य प्रदेश के जनपद ग्वालियर भिण्ड मुरैना में भी किया है। बरामद कार व मोटरसाईकिल के बारे में अभियुक्तगणो ने बताया कि यह दोनो वाहन ठगी किये गए पैसों से ही खरीदे थे। अभियुक्त रतन कुन्डू द्वारा ठगी कर प्राप्त की गई विभिन्न राशि लगभग- 3,00,000/- रू0 जो की उसके व उसके परिजनों के खातों में है को भी फ्रीज कराने की कार्यवाही भी की जा रही है।

गिरफ्तारी टीम मे निरी0 रामपाल यादव, प्रभारी स्वाट टीम श्रावस्ती।व0 उप निरी0 जितेन्द्र कुमार सिंह, हेड का0 जगत नारायण यादव, थाना को0 भिनगा,का0 कुलदीप कुमार,का0 रमाकान्त नायक,का0 दिलीप कुमार, स्वाट टीम,का0 अभिषेक कुमार सिंह,का0 अभिषेक कुमार सिंह सर्विलांस सेल,का0 रमेश सिंह,का0 सूरज कुमार,का0 अंकित सिंह, साइबर सेल। 

Related Articles

Comments

Back to Top