कोतवाली परिसर में दुकानें खोलने को लेकर हुई पुलिस प्रशासन व व्यापारियों के बीच बैठक
जनपत की खबर Jun 10, 2020 at 07:24 PM , 605शिकोहाबाद: नगर के कोतवाली परिसर में आज दुकानें खोलने के संबन्ध में जारी दिशा निर्देशों को लेकर व्यापारियों व स्थानीय पुलिस प्रशासन के बीच एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सीओं इंदुप्रभा सिंह ने बताया कि प्रशासन के द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार ही बाजार की दुकानों को खोला जाये। साथ ही दुकान के बाहर कोरोना संक्रमण से बचने संबंधी स्टीकर या फिर फ्लेक्सी लगाना जरूरी है। बताया कि मास्क न मिलने और शारीरिक दूरी का पालन न करने पर पहली बार दुकानदार पर 500 का जुर्माना लगाया जाएगा। दूसरी बाद 15 दिन के लिए दुकान सील की जाएगी और तीसरी बार मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होने आगे कहा कि बाजार में अनावश्यक भीडभाड ना हो व सोशल डिस्टेसिंग बनी रहे। वही व्यापारियों ने कहा कि जब एक तरफ की दुकानें खोली जाती है तो व्यापारी दूसरी तरफ की भी दुकानें खोल लेते है । जिन पर कार्यवाही की जाये। जिस पर सीओ ने कहा कि जो दुकानदार नियमों का पालन नहीं करेगा उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि नियमों का पालन करते हुयेे प्रशासन का सहयोग करे। उन्होने आगे कहा कि दुकानों पर यदि ग्राहक आता है तो ग्राहक व दुकानदार दोनों लोगों के मास्क अवश्य लगा होना चाहिये। दुकानदार नियमों को ना तोडे तभी हम सभी लोग इस कोरोना महामारी से जीत सकेगे।
इस मौके पर अजय मित्तल, ठाकुर सुदीप सिंह, सरदार हरचरन सिंह चन्नी सरदार, इसरार उर्फ बब्बू, मोहित बंसल, दयाशंकर गुप्ता, राजीव गुप्ता, योगेश गुप्ता, सोनी गंभीर, कुलदीप जानू, राजेश गुप्ता, मुकेश गौड के अलावा अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।































Comments