मास्क ना लगाने वालों के पुलिस ने काटे चालान

जनपत की खबर , 722


शिकोहाबाद: बिना फेस मास्क के बाजारों तथा मोहल्लों में घूम रहे लोगों के चालान काटने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। पुलिस ने बुधवार को करीब 09 से अधिक लोगों के चालान काटे। कई लोगों को चेतावनी देकर भी छोड़ा। पुलिस का कहना है कि कोरोना रोकने के लिए फेस मास्क लगाना आवश्यक किया गया है।
कोरोना की रोकथाम के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कई प्रकार की गाइडलाइन जारी की गई हैं। इनमें सार्वजनिक स्थानों पर थूकना, फेस मास्क न लगाना तथा शारीरिक दूरी न बनाए रखने को अपराध माना है। पुलिस ने आज बुधवार को अभियान चलाते हुए 09 से अधिक लोगों के चालान काटे गए। पुलिस ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि बीमारी की रोकथाम में सहयोग करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें, बिना फेस मास्क के घरों से न निकले तथा शारीरिक दूरी बनाए रखें। बाजारों में खरीदारी करते समय इस बात का ख्याल रखें कि शारीरिक दूरी बनी रहे। उपनिरीक्षक रुपनारायण गौतम ने बताया कि बुधवार को करीब 09 से अधिक लोगों के चालान काटे गए हैं।
 

Related Articles

Comments

Back to Top