बंदी दिवस पर बाजार खुलने पर पुलिस ने की कडाई, 5 लोगों को लॉक डाउन उलंघन के मामले में लिया हिरासत में
जनपत की खबर Jun 10, 2020 at 07:28 PM , 419शिकोहाबादः नगर में बंदी दिवस पर कई दुकानें खुलने पर पुलिस ने कडाई कर दी है। पुलिस ने बसस्टेंड के पास बनी मोटर मेकेनिक कि दुकाने खुली थी जिसके बाद पुलिस ने पहुचकर दुकानो को बंद कराया। इस दौरान पुलिस ने कई दुकानदारों के चालान काट दिए। जिससे वहां का दुकानदारो में हडकंप मच गया। एसडीएम ने दांए और बाएं के आधार पर तीन तीन दिन के लिए दुकानें खोलने की अनुमति दी है जिससे बाजार में भीड एकत्रित नही हो सके। बुधवार को बंदी दिवस होने के चलते कटरा बाजार, बडा बाजार पूरी तरह बंद रहा लेकिन वही बस स्टेंड के आसपास कई मोटर मेकेनिक की कुछ दुकाने खुली हूई थी। जहां पर लोगों की भीड जमा हो गई। जब पुलिस ने दुकानों को खुला देखा तो उस पर कडाई कर दी। कई दुकानदारों के चालान को काट दिया। जिससे दुकानदारो में हडकंप मच गया। पुलिस ने निजी मुचलके पर सभी को छोड दिया। इस बारे में प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार तौमर ने बताया कि 5 लोगों के खिलाफ लॉक डाउन उलंघन के तहत कार्यवाई की गई है।































Comments