दो युवकों ने की फांसी लगाकर आत्महत्या
जनपत की खबर Jun 10, 2020 at 07:30 PM , 624फिरोजाबाद। जनपद में अलग अलग थाना क्षेत्रों केे अन्तर्गत दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।
थाना पचोखरा के गांव सलेमपुर निवासी महावीर सिंह ने अपने पुत्र रवि चैहान (18) को किसी बात पर डांट दिया। जिससे क्षुब्ध होकर रवि ने गांव में ही पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो वह सन्न रह गये। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लेकर आयी है।
दूसरी घटना में जनपद आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव टिड़ावली निवासी अशोक कुमार (26) पुत्र दंगल सिंह फिरोजाबाद के माली पट्टी निवासी अपने बहिनोई सत्यप्रकाश उर्फ सत्ता के यहां रहता था। बताया जाता है कि अज्ञात कारणों के चलते उसने भी जंगलों में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।































Comments