पत्नी का हत्या में फरार चल रहा हत्यारोपी गिरफ्तार

जनपत की खबर , 460

फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने आठ माह पूर्व पत्नी की हत्या कर फरार हुये ईनामियां हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। 
थाना उत्तर प्रभारी नीरज मिश्रा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे तभी उन्होंने मुखविर की सूचना पर पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे सनी यादव उर्फ अहमद हुसैन पुत्र खालिस अंसारी निवासी पड़रीमल देवरिया मीर थाना कोतवाली जनपद देवरिया को झील की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। 
थाना प्रभारी नीरज मिश्रा के अनुसार पकड़े गये हत्यारोपी सनी यादव उर्फ अहमद हुसैन ने 4 अक्टूबर 2019 को अपनी पत्नी मीना यादव की गला दबाकर हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उन्होंने बाया कि पकड़े गये हत्यारोपी पर 15 हजार का ईनाम भी घोषित था। 

Related Articles

Comments

Back to Top