6 और कोरोना पोजिटिव मिले, संख्या हुई 324

जनपत की खबर , 517

फिरोजाबाद। दो स्वास्थकर्मी सहित छः और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव आने से जनपद में संक्रमित रोगियों की संख्या अब 324 हो गयी है। 
जिन दो स्वास्थकर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव आयी है वह संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद के है। जिससे हास्पीटल को 24 घंण्टे के लिये बंद कर दिया गया है। जिनमें एक लैब टैक्नीशियन व एक सफाई कर्मचारी है। स्वास्थ विभाग अब इनके सम्पर्क में आने वालों को चिन्हित कर रहा है। 
इधर टूण्डला जक्शन पर तैनात गार्ड़ राजस्थान के गंगापुर सिटी में पोजिटिव निकला है। गार्ड़ 29/30 मई को आखिरी वार टूण्ड़ला टेªन लेकर आया था। जिसकी सूचना स्वास्थ विभाग को मिली तो स्वास्थ विभाग ने उसके सम्पर्क में आये आधा दर्जन टूण्डला के गार्ड़ों को होम कोरोंटाइन किया गया है। 
    

Related Articles

Comments

Back to Top