बोरिंग कर रहे दो मजदूरों की करंट लगने से मौके पर मौत, दो घरों के बुझे चिराग , आपस में थे चचेरे भाई
जनपत की खबर Jun 12, 2020 at 07:54 PM , 573शिकोहावाद: नगर के रेलवे स्टेशन रोड पर बोरिंग करते समय करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया । रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित सुभाष पार्क के समीप वीरेश पुत्र राधेश्याम के यहां वाहनों की धुलाई के लिए सर्विस सेंटर खोला जा रहा है, जिसके लिए नलकूप बोरिंग का काम चल रहा था। बताया गया है कि यह ठेका अनिल ट्रेडर्स ने लिया था। जिस पर गुरुवार से मशीन द्वारा काम शुरू कर दिया गया था। आज शुक्रवार की दोपहर तीन बजे के करीब रामपाल और सीटू कार्य कर रहे थे। काम के दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही केबिल में कट लगा होने से पाइप के उसमे टच होते ही करेंट आ गया । जिससे पाइप पकडे रामपाल सिंह उर्फ भोले (22) पुत्र छोटेलाल और सीटू (18) पुत्र नरेश निवासी गांव कांधऊं, थाना नगला खंगर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना के दौरान पाइप एक की गर्दन पर गिर गया तथा दूसरा पाइप दूसरे की छाती पर पड़ा हुआ था । आस पास के लोगों ने जब देखा, तो दौड़ते हुए घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना पुलिस को कर दी गई। सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह , थाना प्रभारी अनिल कुमार तोमर मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फिरोजाबाद भेज दिया गया । साथ ही अधिकारियों ने परिजनों को सूचना कर दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और रोते बिलखते हुए परिवारीजन फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गए।
( बॉक्स न्यूज )
मृतक के परिवार को दी जायेगी आर्थिक सहायता
एसडीएम नरेंद्र सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बताया कि मृतक मजदूरों के परिवारों को सरकार से आर्थिकसहायता दिलाई जाएगी। इसके अलावा जो भी मदद होगी, प्रशासन मृतक परिवारों की हरसंभव सहायता करेगा।
एक वर्ष पूर्व हुई थी भोले की शादी
रामपाल उर्फ भोले और सीटू आपस में चचेरे भाई थे। रामपाल यादव उर्फ भोले की शादी एक वर्ष पूर्व बबीता के साथ हुई थी । उसकी पत्नी इस समय गर्भवती है। मां श्रीदेवी और पिता छोटेलाल और पत्नी बबीता का रो - रोकर बुरा हाल है। वही भोले दो भाइयों में छोटा था । उसका बडा भाई प्रेमपाल था। वही सीटू दो भाइयों में छोटा था उसका बडा भाई बंटी था। जैसे ही परिजनों को सूचना मिली तो दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।































Comments