बीजेपी महिला मोर्चा ने बांटे सेनेटाइजर , मास्क  

जनपत की खबर , 351

शिकोहाबाद । भारतीय जनता पार्टी द्वारा कोरोना महामारी के दौरान आम लोगों को महामारी के संक्रमण से बचाने के लिए  पार्टी की  महिला मोर्चा द्वारा आम लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए मास्क एवं हैंड सैनिटाइजर का वितरण किया गया। इसके साथ ही पार्टी के पत्रक भी लोगों को दिए गए , जिसमें सरकार के तीन साल के कार्यकाल के दौरान चलाई गई योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है । यह पत्रक भाजपा द्वारा आम लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है । जिससे लोगों को सरकार द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराया जा सके।  इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मनोरमा गुप्ता , वंदना गुप्ता, ज्योत्सना जैन, माधुरी भारद्वाज, संगीता गुप्ता, सीमा अग्रवाल आदि थीं ।  
 

Related Articles

Comments

Back to Top