शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, यातायात प्रभावित
जनपत की खबर Jun 13, 2020 at 09:20 PM , 580शिकोहाबादः शिकोहाबाद जंक्शन से टुण्डला जा रही डीएमटी मालगाडी के तीन डिब्बे पटरी उतर गए। जिससे दिल्ली से लखनऊ जा रही गोमती एक्सप्रेस सहित कई गाडिया प्रभावित हूई। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और एसडीएम मौके पर पहुच गए।
शनिवार शाम साढे चार बजे के करीब शिकोहाबाद जक्ंसन से टुण्डला जा रही डीएमटी मालगाडी के तीन डिब्बे नीम खेरिया गंाव के पटरी से उतरकर डाउन लाईन कि तरफ आ गये। जिससे दिल्ली से लखनऊ जा रही गोमती एक्सप्रेस मालगाडी से कुछ ही दूरी पर रूक गई। हादसे होते ही आसपास के ग्रामीणो कि भीड लग गई। घटना कि सूचना मालगाडी के चालक ने स्टेशन मास्टर सुरेश चन्द ्रमीणा को दी रेलवे विभाग मे हादसे की सूचना हडकंप मच गया। आनन फानन मे रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुच गये। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
दिल्ली से कानपुर और लखनऊ से दिल्ली जाने वाले रूट पूरी तरह बंद हो गये ट्रेनो को जहा था वही राक दिया गया रेलवे की कई टीमें ट्रैक से मालगाड़ी को हटाने के काम में जुटी हैं। इस कारण गोमती एक्सप्रेस के रेलयात्री परेशान हैं। जबकि रेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से क्यों उतरे इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है। फिलहाल मालगाडी के आगे के डिब्बो को इंजन द्वारा हटा दिया गया है। तो वही डाउन पर फसे डिब्बो को हटाने का कार्य चल रहा था।
रेलवे स्टेशन मास्टर सुरेश कुमार मीणा का कहना है कि अभी इस काम में तीन से चार घण्टे का वक्त लग सकता है। खबर के मुताबिक उन्होंने कहा कि तीन डिब्बे डिरेल हुए हैं। हमारी पहली प्राथमिकता रेलवे ट्रैक को शुरु करने की है। फिलहाल सभी गाड़ियां अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी हैं।
चालक की सूझबूझ से हादसा टला
डीएमटी मालगाड़ी के चालक के सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार डीएमटी मालगाड़ी सुबह से शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। चालक ने शाम को साढे चार बजे के करीब टूंडला के लिए लेकर चला तभी कुछ दूरी पर जाकर तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। चालक ने तत्काल सूचना स्टेशन मास्टर को दे दी। स्टेशन मास्टर ने तुरंत सूचना गोमती एक्सप्रेस के चालक को दी। तभी गोमती एक्सप्रेस के चालक ने गाड़ी को मात्र 500मीटर की दूरी पर रोक लिया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।































Comments