शिवा शर्मा हत्याकांड: विजयादशमी पर मां रंजना शर्मा को मिली राहत, बोलीं- उम्मीद है बेटे की हत्या में न्याय मिलेगा

जनपत की खबर , 18

**लखनऊ।** करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे, उनकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर उर्फ दानिश की नागपुर से गिरफ्तारी के बाद मृतक की मां रंजना शर्मा ने राहत जताई है। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस, एसटीएफ, मीडिया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है।
 
रंजना शर्मा ने कहा कि विजयदशमी के दिन उन्हें अच्छी खबर सुनने को मिली है। उन्हें उम्मीद है कि बेटे की हत्या के मामले में अब न्याय मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मामले में अभी और खुलासे होने बाकी हैं।
 
गौरतलब है कि शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी लखनऊ पुलिस और यूपी एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में नागपुर पुलिस के सहयोग से की गई। तीनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
 
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लखनऊ लाया जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
 
**बेटे को न्याय मिलने की उम्मीद लगाए बैठी मां रंजना शर्मा ने गिरफ्तारी पर संतोष जताते हुए भरोसा व्यक्त किया है कि जांच आगे बढ़ने के साथ मामले के अन्य पहलू भी सामने आएंगे।**

Related Articles

Comments

Back to Top