3 और कोरोना मरीज मिले, संख्या हुई 318
जनपत की खबर Jun 08, 2020 at 06:47 PM , 621फिरोजाबाद। जनपद में कोरोना से मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को 3 और मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव आने से जनपद में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 318 हो गयी है। जिनमें 18 लोगों की मौत हो चुकी है।
जनपद में प्रतिदिन कोरोना मरीजों की संख्या में लगतार बढ़ोत्तरी होने से जिला प्रशासन परेशान है। कोरोना मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिससे स्वास्थ विभाग भी परेषान है। रविवार तक कोरोना पोजिटिव मरीजों की संख्या 315 थी। सीएमओ डाॅ एस के दीक्षित ने बताया कि सोमवार को 3 मरीजों की और रिपोर्ट प्राइवेट लैब से कोरोना पोजिटिव आयी है। इस प्रकार जनपद में कुल पोजिटिव मरीजों की संख्या 318 हो गई है। जिनमें से 229 ठीक हो चुके है। 18 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जवकि 7 संक्रमितों को रैफर किया गया है। अब कुल एक्टिव मरीज 64 है। उन्होंने बताया कि अभी कुछ रिपोर्ट आना बाकी है।































Comments