यादव एकता समिति ने मुरारी बापू के खिलाफ तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन 

जनपत की खबर , 503

शिकोहाबादः नगर में यादव एकता समिति ने श्री राम कथा व्यास मुरारी बापू के खिलाफ तहसीलदार को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कथाव्यास के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है। तहसीलदार ने ज्ञापन लेकर मुख्यमंत्री को भेज दिया है। 
सोमवार को यादव एकता समिति के जिलाध्यक्ष अतुल यादव ने कहा कि कथाव्यास मुरारी बापू ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर जो बातें कही हैं वह यादव समाज किसी भी दशा में स्वीकार नही कर सकते हैं। उन्होने यादव समाज की भावनाओं को काफी आहत किया है। उनकी भाषा अशोभनीय व निदंनीय है। ऐसे संत के मुख से भगवान श्रीकृष्ण के बारे में बाते सुनकर बडा आघात पहुंचा है। ऐसे में मुरारी बापू के खिलाफ कडी कार्यवाई की जाए जिससे भविष्य में कोई भी भगवान के बारे में ऐसी बाते नही कर सके। ज्ञापन सौंपने वालों में दिनेश यादव, देवब्रत यादव, डा एन पी सिह, जितेन्द्र यादव, संतोष यादव, डाक कमल प्रकाश, रामकिशोर यादव, सत्यव्रत यादव, संदीप यादव अरविंद यादव, रामअवतार सिह, प्रशांत यादव आदि लोग मौजूद रहे। 
 

Related Articles

Comments

Back to Top