चालान के नाम पर पुलिस पर व्यापारियों ने लगाया उत्पीडन का आरोप

जनपत की खबर , 536

शिकोहाबादः सोमवार को नगर के कटरा बाजार में चैकी प्रभारी के रवैये को लेकर व्यापारियों ने दोपहर में दुकानें बंद कर चैकी इचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन किया। 
व्यापारियों ने चैकी इचार्ज पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। व्यापारियों ने चैकी प्रभारी पर मनमानी का आरोप लगाया।
सोमवार को दोपहर तीन बजेे कटरा बाजार मे व्यापारी अपने दुकानों पर बैठे हुए थे। दुकानदारो का आरेप है कि दुकान पर कुछ ग्राहक खरीदारी करने में लगे हुए थे। दुकान पर तीन ही आदमी थे। और चैकी प्रभारी आये और दुकानदारों के चालान काटने लगे चैकी इंचार्ज किसी का 100 रूपये तो किसी का पाचंसो रूपये का चालान काट रहे थे। जिसका व्यापारियों ने विरोध किया। व्यापारी के विरोध पर दरोगा ने व्यापरी से अभद्रता कर दी जिसके बाद व्यापारियों में आक्रोश भडक गया। और व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद कर चैकी प्रभारी के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुलिस के अधिकारियों से चैकी प्रभारी को हटाने की मांग की। व्यापारी अंकुर वर्मा का कहना है कि हम लोग शासन द्वारा निर्धारित समय के आधार पर व्यापार कर रहे हैं। शारीरिक दूरी का भी पालन कर रहे हैं। साथ ही ग्राहकों से भी शारीरिक दूरी का पालन कराने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन कई बार मना करने के बाद भी ग्राहकों की भींड आ जाती है तो इसमें व्यापारी कुछ नही कर सकता है। चैकी प्रभारी कई बार भीड नही होने पर भी लोगों का चालान काट देते हैं। वह लगातार व्यापारियों का उत्पीडन कर रहे हैं। आज भी चैकी प्रभारी आये और उन्होने दो चीजे सामने रखी रूपये या चालान तो व्यापारी ने चालान काटने के लिए कहा। उसके बाद कई व्यापारी एकत्रित हो गए। सभी व्यापारियों ने सामूहिक रूप से कहा कि जब से चैकी प्रभारी आए हैं तब से व्यापारियेां का लगातार शोषण कर रहे हैं। बाजार में भीड को नियंत्रित करने का काम पुलिस का है। उसके बाद भी विभिन्न प्रकार से पुलिस हमारा उत्पीडन कर रही है। व्यापारी पुलिस का उत्पीडन नही सहेगे। अगर चैकी इचार्ज ने अपना रवैया नही बदला तो वह आगे की रणनीति पर विचार करेगें। इस दौरान कटरा बाजार के कई व्यापारीयो ने पुलिस के इस रवैया से पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस सम्बंध मे इस्ंपेक्टर सुनील कुमार तौमर ने बताया कि व्यापारियों ने चैकी इंचार्ज पर अभद्रता का आरेप लगाया है चैकी इंचार्ज के खिलाफ जांच कर कारवाई कि जाएगी।

 

 

Related Articles

Comments

Back to Top