72 पक्के सम्पर्क मार्गों से जोड़ने हेतु चालू ग्रामीण मार्गों के निर्माण हेतु रू0 35 करोड़ 80 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त

जनपत की खबर , 236

कृषि विपणन सुविधाओं हेतु विभिन्न जनपदों के 72 पक्के सम्पर्क मार्गों से जोड़ने हेतु चालू ग्रामीण मार्गों के निर्माण हेतु रू0 35 करोड़ 80 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त

लखनऊ।
उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में कृषि विपणन सुविधाओं हेतु विभिन्न जनपदों के 72 राजस्व ग्राम/बसावटों को पक्के सम्पर्क मार्गों से जोड़ने हेतु चालू ग्रामीण मार्गों के नवनिर्माण/पुनर्निर्माण/मिसिंग लिंक एवं अन्य ग्रामीण मार्गों हेतु रू0 35 करोड़ 80 हजार की धनराशि का आवंटन उ0प्र0 शासन द्वारा किया गया है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
इन 72 चालू ग्रामीण कार्यों में जनपद अलीगढ़, अमेठी, बाराबंकी, बलियां, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बस्ती, बहराइच, बलरामपुर, गोण्डा, गोरखपुर, हरदोई, खीरी, उन्नाव, प्रतापगढ तथा गाजीपुर के कार्य शामिल हैं। जारी शासनादेश में निर्देशित किया गया है कि आवंटित धनराशि का उपयोग अंकित परियोजनाओं पर ही मानक/विशिष्टियों के अनुरूप व्यय की जायेगी।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि इन कार्यों में वित्तीय नियमों का अक्षरसः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा जारी शासनादेशों में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।

Related Articles

Comments

Back to Top