42 चालू कार्यों हेतु रू0 20 करोड़ 13 लाख 29 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त
जनपत की खबर Sep 04, 2021 at 07:07 PM , 267पण्डित दीन दयाल उपाध्याय योजनान्तर्गत विभिन्न जनपदों के 42 चालू कार्यों हेतु रू0 20 करोड़ 13 लाख 29 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त
लखनऊ।
उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में पण्डित दीन दयाल उपाध्याय योजनान्तर्गत विभिन्न जनपदों के 42 चालू कार्यों हेतु रू0 20 करोड़ 13 लाख 29 हजार की धनराशि का आवंटन उ0प्र0 शासन द्वारा किया गया है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
इन 42 चालू कार्यों में जनपद बलिया, प्रयागराज, चित्रकूट, बहराइच, गोण्डा, गोरखपुर, कानपुर नगर, खीरी, रायबरेली तथा प्रतापगढ़ के कार्य शामिल हैं। जारी शासनादेश में निर्देशित किया गया है कि आवंटित धनराशि का उपयोग अंकित परियोजनाओं पर ही मानक/विशिष्टियों के अनुरूप व्यय की जायेगी।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि इन कार्यों में वित्तीय नियमों का अक्षरसः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा जारी शासनादेशों में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।































Comments