उठान न होने पर शेष मोरम जब्त कर की जाएगी नीलाम। डा० रोशन जैकब
जनपत की खबर Sep 04, 2021 at 07:05 PM , 256प्रदेश में कुल भण्डारित मोरम की मात्रा का 90 प्रतिशत सितंबर माह तक उपयोग/ उठान न होने पर शेष मोरम जब्त कर की जाएगी नीलाम। डा० रोशन जैकब
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश की भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की निदेशक डॉ० रोशन जैकब ने कहा है कि प्रदेश में कुल भंडारित 68.25 लाख घनमी० मोरम को माह सितंबर 2021 के अंत तक यदि 90 परसेंट तक उपयोग/ उठान नहीं किया जाएगा तो शेष मात्रा को जब्त कर नीलामी की कार्रवाई की जाएगी ।
डॉ० जैकब ने बताया कि प्रदेश में कुल 228 मोरम के भंडार स्वीकृत हैं। सभी भंडारण स्थलों पर 68.25 घन मीटर मोरम भण्डारित की गयी। माह अगस्त 2021 तक कुल 23.90 लाख घनमीटर ही मोरम की निकासी हुयी है जो कुल मात्रा का लगभग 35% है ।
इस संबंध में उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से अपेक्षा की है कि वह माह सितंबर के2021 अंत तक कुल भंडारित मात्रा का 90% मोरम का उपयोग /निकासी कराना सुनिश्चित करायें। अन्यथा की दशा में शेष मात्रा को जब्त करके नीलामी की कार्रवाई सुनिश्चित करें।































Comments