शिक्षकों तथा समाजसेवियों के प्रयासों से पौधारोपण कार्यक्रम हुआ संपन्न
जनपत की खबर Jul 20, 2021 at 06:08 PM , 364लखनऊ। आओ मिलकर करें धरती का श्रृंगार" कार्यक्रम के तहत इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों तथा समाजसेवियों के प्रयासों से पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। समाजसेवियों के प्रयासों से ना केवल पौधे लगाए गए बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड की भी व्यवस्था की गई। इसी मौके पर मौजूद समाजसेवी प्रीतम सिंह ने कहा कि हम भारतवासी धरती को मां का दर्जा देते हैं इसलिए उसके श्रृंगार में चार चांद लगाना भी हमारा दायित्व व धर्म है। शिक्षक एस. के. शुक्ला ने वृक्षों से भावनात्मक लगाव की बात कही! वहीं अशोक ओझा ने कहा कि सिर्फ पौधारोपण कर देने से ही हमारा कर्तव्य पूरा नहीं हो जाता है हमें तब तक पौधों को संरक्षण देना होगा जब तक वह पेड़ ना बन जाए! विद्यालय के प्रधानाचार्य जे.पी. वर्मा व उप प्रधानाचार्य बी. बर्नवाल, प्रकाश, सुरेश, सुनील सफिना व अन्य ने बताया कि पौधा रोफने से पहले हम संकल्प लें कि वृक्ष बनने तक उसकी सुरक्षा हम करेंगे! यहां पर उपस्थित पर्यावरणविदों ने वृक्ष के कटान से होने वाले दुष्परिणामों पर भी प्रकाश डाला तथा अधिकाधिक पौधे लगाने की बात पर जोर दिया।































Comments