दो शातिर चोर को सामान के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपत की खबर Jul 20, 2021 at 05:49 PM , 330लखनऊ सरोजनीनगर इलाके में बेखौफ चोरों द्वारा बंद मकानों व नकाबनजनी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को सामान के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।सरोजनीनगर में बंद मकानों व नकब जनी करने वाले दो अभियुक्तों में जनपद प्रताप गढ़ के थाना कुंडा के चकिया गांव निवासी जगत सिंह पुत्र विजय सिंह सरोजनीनगर के भूमि बिहार कालोनी में रहकर इन कार्यों को अंजाम देते है ।वहीं इनका दूसरा साथी कृष्णा नगर के रुस्तम बिहार कालोनी निवासी सूरज प्रसाद साहू का पुत्र नारेंद्र साहू उर्फ सनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।जबकि इनका एक साथ बिहार राज्य के आरा जनपद के थाना बड़ा गांव के राम पुर निवासी विजय शंकर सिंह पुत्र सोनू सिंह थाना सरोजनी नगर के नादरगंज पुलिस चौकी की बगल में रहता है जो मौके से फरार ही गया है ।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से एक आला नकब , एक लैपटॉप , एक एल ई डी टी वी , गैस सिलिंडर , एक खाली टिन दान पेटी , पंद्रह सौ रुपए की नकदी बरामद किया है ।इनके खिलाफ सरोजनीनगर में कई विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है । इन अभियुक्तों को थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ,उपनिरीक्षक अरुण प्रताप , हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार यादव व बलबीर यादव के साथ ही कई पुलिस कर्मी शामिल थे जिन्हे गिरफ्तार किया है ।































Comments