सरोजनीनगर में ब्लॉक प्रमुख के साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई

जनपत की खबर , 378

लखनऊ। सरोजनीनगर विकासखंड मुख्यालय सभागार कक्ष में मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह व पहली बैठक का आयोजन किया गया ।खंण्ड विकास अधिकारी सरोजनीनगर निशांत राय व उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ने सभी बी डी सी सदस्यों व ब्लॉक प्रमुख को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई ।इस मौके पर सरोजनीनगर विधायिका व स्वतंत्र प्रभार मंत्री स्वाति सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद थीं। मंगलवार को आयोजित किए गए शपथ ग्रहण व पहली बैठक के दौरान ब्लॉक प्रमुख के साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई ।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख सुनील कुमार के साथ ही क्षेत्र की ग्राम पंचायत के उन्हत्तर क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित थे ।शपथ ग्रहण के बाद कार्यक्रम में क्षेत्र के गांवों के विकास कार्यों के लिए विकास की छह विकास समितियों का भी गठन किया गया । जिसमे प्रशासनिक समिति , शिक्षा समिति , जल प्रबंधन समिति , सहित छह समितियां गठित की गई है । बैठक में उपरांत ही क्षेत्र के गांवों के विकास कार्यों का खाका खींच कर उपेक्षित स्थानों पर कार्यों को कराया जाएगा ।

Related Articles

Comments

Back to Top